{"_id":"61c0bc38244098224207eb6c","slug":"chrismas-celebration-in-ice-sketing-rink-shimla-news-sml394111894","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्केटिंग रिंक में सांता क्लॉज बच्चों को बांटेगा टाफियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्केटिंग रिंक में सांता क्लॉज बच्चों को बांटेगा टाफियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम अनुकूल रहने पर होगा आयोजन, स्केटिंग के पांचवां सत्र में 70 युवाओं ने की स्केटिंग
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी शिमला के आइस स्केटिंग रिंक में क्रिसमस पर विशेष आयोजन की तैयारी चल रही है। मौसम अनुकूल रहा तो स्केटिंग रिंक में क्रिसमस ट्री सजेगा और सांता क्लॉज बच्चों को टॉफियां तथा गिफ्ट बांटेगा। इसके लिए शिमला आइस स्केटिंग क्लब तैयारी कर रहा है।
मौसम अनुकूल रहने और रिंक में बर्फ जमने पर क्रिसमस उत्सव का आयोजन होगा। आइस स्केटिंग रिंक में सोमवार सुबह 70 लोगों ने दो घंटे तक स्केटिंग का आनंद लिया। इनमें छह साल के नन्हें स्केटर्स भी अपने माता-पिता और भाई बहनों के साथ पहुंचे थे। इनमें 10 से 18 साल तक स्केटर्स की संख्या अधिक रही। आठ से लेकर दस बजे तक सत्र चला। लगातार स्केटिंग रिंक में स्केटर्स की संख्या बढ़ती जा रही है। शिमला आइस स्केटिंग क्लब के सदस्य रमणीक गोयल ने बताया कि पांचवें दिन करीब 70 स्केटर्स सुबह के सत्र में आए थे। आठ से दस बजे तक सत्र चला जिसमें स्केर्ट्स ने खूब मस्ती की और आइस हॉकी भी खेली। बताया कि पिछले तीन दिनों से रात को मौसम साफ रहने से लगातार रिंक में जमी आइस की क्वालिटी और अच्छी हो रही है।