फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Chitte's near the ridge young man caught with

Shimla News: रिज के पास चिट्टे के साथ युवक दबोचा

Wed, 23 Apr 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Chitte's near the ridge
young man caught with
शिमला। रिज के पास पुलिस ने एक युवक को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मोहम्मद शोएब निवासी ईदगाह काॅलोनी लक्कड़ बाजार के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्जकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पुलिस को देखकर पुड़िया फेंकी जिसकी तलाशी लेने पर 10.770 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। मामला शाम करीब 7:00 बजे का है जब पुलिस की टीम लक्कड़ बाजार से रिज की ओर गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस टीम ने लक्कड़ बाजार की ओर निकलने वाले रास्ते पर पहुंची तो सत्संग भवन के पास एक युवक सीढि़यों पर बैठा हुआ था जोकि पुलिस को देखकर घबरा गया। युवक ने एक पुड़िया निकाली और फेंक दी। पुलिस ने पुड़िया को खोला तो उसमें 10.770 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed