फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   chitta supplier arrested

Shimla News: चिट्टा तस्करी के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चंडीगढ़ से सप्लायर गिरफ्तार

Sun, 08 Mar 2026 11:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
chitta supplier arrested
सदर पुलिस ने 5.990 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किए थे पंजाब के दो आरोपी, जांच के बाद की कार्रवाई
विज्ञापन

दूसरे राज्यों से चिट्टा तस्करी में संलिप्त आरोपियों को सलाखों के पीछे डाल रही पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जिले में चिट्टा तस्करी का नेटवर्क तोड़ने के लिए पुलिस की टीम सप्लायरों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी तरह के एक मामले में पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ और तकनीकी पहलुओं के आधार पर चंडीगढ़ से एक सप्लायर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान चरणजीत सिंह उर्फ विक्की निवासी गांव व डाकघर अमरकोट, तहसील पट्टी, जिला तरनतारन पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर चिट्टा तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य बड़े सप्लायरों की धरपकड़ के लिए भी जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक सदर पुलिस की टीम ने 5 मार्च को वीपीओ अमरकोट, तहसील पट्टी, जिला तरनतारन पंजाब के रहने वाले बलजिंदर सिंह और लवप्रीत सिंह को 5.990 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ और अन्य तकनीकी पहलुओं को खंगाला। मामले के बैकवर्ड लिंकेज और सप्लाई चेन का लगाते हुए सदर पुलिस ने चंडीगढ़ में दबिश दी और चरणजीत सिंह को सेक्टर-28सी चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया। अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले में संलिप्त और आरोपियों की पहचान करने में भी जुटी हुई है। पुलिस की अभी तक की जांच में सामने आया है कि आरोपी चरणजीत सिंह इससे पहले भी नशा तस्करी के मामलों में संलिप्त पाया गया है। उसके खिलाफ चंडीगढ़ सेक्टर 36 में एफआईआर भी दर्ज है।
विज्ञापन


इनसेट
68 केस दर्जकर 128 आरोपियों को किया गिरफ्तार
इस साल पुलिस ने नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब समेत अन्य राज्यों के कई तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस साल अभी तक 68 केस दर्जकर 128 आरोपियों को किया गिरफ्तार किया जा चुका है। इसमें पुलिस ने कई ऐसे सप्लायरों को गिरफ्तार किया है, जोकि दूसरे राज्यों से चिट्टा तस्करी में संलिप्त थे। चिट्टा तस्करी के मामलों में सामने आया है कि सबसे अधिक पंजाब से ही नशे की तस्करी जिला शिमला में हो रही है। यही वजह है कि स्पेशल सेल यूनिट से लेकर पुलिस की टीमें शोघी समेत जिले के प्रवेशद्वारों पर नाकाबंदी करके कड़ी कार्रवाई कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स
चिट्टा तस्करी के मामलों में पुलिस ने एक मामले में कार्रवाई करते हुए चंडीगढ़ से एक सप्लायर को गिरफ्तार किया है। पुलिस नशा तस्करी का नेटवर्क तोड़ने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। जांच में आगे भी सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
-गौरव सिंह, एसएसपी शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed