फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Chitta caught from the youths of Arki and Mashobra

Shimla News: अर्की और मशोबरा के युवकों से पकड़ा चिट्टा

Thu, 27 Jul 2023 11:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jul 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Chitta caught from the youths of Arki and Mashobra
शिमला। राजधानी में पुलिस की विशेष टीम ने दो युवकों से चिट्टा पकड़ा है। आरोपी प्रकाश शर्मा (37) तहसील अर्की जिला सोलन और नवनीत कौशल शर्मा (35) कसुम्पटी शिमला ग्रामीण के रहने वाले हैं। इनके कब्जे से पुलिस ने 5.72 ग्राम चिट्टा कब्जे में लिया है। एसआईयू टीम के सब इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने देर रात यह कार्रवाई की। गश्त के दौरान 103 टनल के पास एक वाहन को रोका। इसमें दो युवक सवार थे। जांच में इनके पास से चिट्टा बरामद हुआ।
विज्ञापन


पुलिस ने इनका वाहन भी जब्त किया है। पुलिस ने वीरवार को इन्हें अदालत में पेश किया, जहां से आरोपियों को 29 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर भेजा है। फिलहाल, सदर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एएसपी सुनील नेगी ने बताया कि इनके संपर्क में आए संदिग्धों को भी जांच में शामिल किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article