फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Chip installed in electronic digital Taraju, now there will be no disturbance

Hamirpur News: इलेक्ट्रॉनिक डिजिटल तराजू में लगी चिप, अब नहीं हो पाएगी गड़बड़ी, समझें पूरी प्रक्रिया

Sat, 26 Aug 2023 05:00 AM IST
Krishan Singh प्रवीण कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
प्रवीण कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Sat, 26 Aug 2023 05:00 AM IST
सार

खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता विभाग डिपो संचालकों को निशुल्क ये मशीनें उपलब्ध करवाएगा। यह हाइटेक इलेक्ट्राॅनिक तराजू पॉस मशीनों से कनेक्ट रहेंगे। इससे आने वाले समय में सस्ते राशन के डिपुओं में उपभोक्ताओं के राशन में अब हेराफेरी की गुंजाइश नहीं रहेगी।

विज्ञापन
Chip installed in electronic digital Taraju, now there will be no disturbance
चिप युक्त इलेक्ट्राॅनिक डिजिटल तराजू वितरित किए। - फोटो : संवाद

विस्तार

सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन उपलब्ध करवाने वाली उचित मूल्य की दुकानों (राशन डिपुओं) को अब चिप युक्त इलेक्ट्राॅनिक डिजिटल तराजू प्रदान किए जाएंगे। खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग डिपो संचालकों को निशुल्क यह मशीनें उपलब्ध करवाएगा।

विज्ञापन


यह हाइटेक इलेक्ट्राॅनिक तराजू पॉस मशीनों से कनेक्ट रहेंगे। इससे आने वाले समय में सस्ते राशन के डिपुओं में उपभोक्ताओं के राशन में अब हेराफेरी की गुंजाइश नहीं रहेगी। राशनकार्ड धारकों को राशन लेने के बाद रसीद भी मिलेगी। जिसमें कितना किलो ग्राम राशन एक कार्ड पर दिया गया है, उसकी पूरी जानकारी उपभोक्ता के पास रहेगी।
विज्ञापन


डिपोधारकों को इलेक्ट्राॅनिक डिजिटल तराजू पर तोलकर ही उपभोक्ताओं को पीडीएस का राशन देना होगा। उसके बिना राशन नहीं बांट सकेंगे। प्रदेश सरकार ने सस्ते राशन के डिपुओं को इलेक्ट्राॅनिक डिजिटल तराजू वितरित करने का निर्णय लिया है। ऐसे में प्रदेश के करीब 5,044 राशन डिपो हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके माध्यम से करीब 19 लाख राशनकार्ड धारकों को राशन उपलब्ध करवाया जा रहा है। इन मशीनों की खास बात यह है कि इलेक्ट्राॅनिक मशीन पर जितना राशन का वजन होगा, उतनी ही मात्रा का बिल प्रिंटर से बाहर आएगा। पूर्व में डिपोधारकों ने अपने पैसों से ही इलेक्ट्रॉनिक मशीनें खरीदीं थीं। खराब होने पर डिपो संचालक को खुद रिपेयर करवाना पड़ता था। अब इन मशीनों को विभाग हर साल खुद चेक करने के बाद खराब पाए जाने पर रिपेयर भी करवाएगा।


सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन उपलब्ध करवाने वाली उचित मूल्य की दुकानों (राशन डिपुओं) को अब चिप युक्त इलेक्ट्राॅनिक डिजिटल तराजू प्रदान किए जाएंगे। खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग डिपो संचालकों को निशुल्क यह मशीनें उपलब्ध करवा रहा है।-अरविंद शर्मा, जिला नियंत्रक, खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, हमीरपुर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed