फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chintpurni temple Langar Seva started after six months

चिंतपूर्णी मंदिर ट्रस्ट की लंगर सेवा शुरू, दोपहर ढाई बजे तक रहेगी सुविधा

Fri, 11 Sep 2020 05:13 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, भरवाईं (ऊना)
अमर उजाला नेटवर्क, भरवाईं (ऊना) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 11 Sep 2020 05:13 PM IST
विज्ञापन
Chintpurni temple Langar Seva started after six months
- फोटो : अमर उजाला

शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर खुलने के साथ मंदिर ट्रस्ट की लंगर सेवा फिर से शुरू कर दी गई है। छह महीने के बाद श्रद्धालुओं को लंगर सुविधा फिर से मिलनी शुरू हो जाएगी। मंदिर ट्रस्ट की बिल्डिंग चिंतपूर्णी सदन में शुक्रवार से पहले की तरह मां के भक्तों को लंगर खाने को मिल सकेगा। वीरवार को मंदिर के कपाट खुलने के साथ डीसी ऊना संदीप कुमार ने लंगर हाल को खोलने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन


लंगर हाल में भी श्रद्धालुओं को सोशल डिस्टेंस का खास ख्याल रखना होगा। साथ ही कोविड-19 के तहत नियमों का पालन करना होगा। मंदिर ट्रस्ट का लंगर दोपहर साढ़े 12 बजे से दोपहर ढाई बजे तक चलेगा। रात के समय फिलहाल ये लंगर सुविधा बंद रहेगी। डीसी ऊना ने चिंतपूर्णी बाजार को रविवार को भी खुला रखने के निर्देश दिए हैं। मंदिर अधिकारी ओपी लखनपाल ने बताया कि चिंतपूर्णी सदन में श्रद्धालुओं के लिए लंगर को शुरू कर दिया गया है, जो दिन में एक बार दोपहर को चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed