फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   chinese woman creates panic outside gaggal airport kangra himachal

एयरपोर्ट के बाहर चीनी महिला की हरकत से हड़कंप

Sun, 30 Aug 2015 12:03 PM IST
Updated Sun, 30 Aug 2015 12:03 PM IST
विज्ञापन
chinese woman creates panic outside gaggal airport kangra himachal

कांगड़ा एयरपोर्ट के बाहर चीनी महिला के बैग में संदिग्ध खतरनाक सामान की सूचना से हड़कंप मच गया। एक टैक्सी चालक चीनी महिला को थाने ले आया और बैग की तलाशी ली गई लेकिन उसमें कुछ नहीं निकला। चीनी महिला बौद्ध धर्म की जिज्ञासा लेकर करमापा से मिलने धर्मशाला पहुंची थी। लेकिन, करमापा धर्मशाला में नहीं थे। ऐसे में महिला शनिवार को कांगड़ा एयरपोर्ट से वापस जा रही थी।

विज्ञापन


लेकिन, अचानक महिला ने एयरपोर्ट पर अपनी एयर टिकट कैंसिल करवा दी और दोपहर करीब दो बजे एयरपोर्ट से बाहर निकलकर टैक्सी ली। महिला ने टैक्सी चालक से कहा कि उसके बैग में कोई संदिग्ध खतरनाक चीज है। वह अपने बैग को कहीं खाली जगह पर फेंकना चाहती है। गगल टैक्सी स्टैंड का चालक घबरा गया और वह टैक्सी को धर्मशाला थाने ले आया। यहां पहुंचकर उसने पुलिस को सारी बात बताई। पुलिस ने महिला से पूछताछ की।

विज्ञापन

अफवाह ने छुड़ा दिए पुलिस के पसीने

chinese woman creates panic outside gaggal airport kangra himachal

महिला ने पुलिस को बताया कि उसके बैग में कोई संदिग्ध खतरनाक चीज है। ऐसा उसे किसी ने बताया है। महिला के कहने पर पुलिस ने बैग को खंगाला लेकिन उसमें से कुछ भी नहीं निकला। महिला का पासपोर्ट भी सही निकला। पूछताछ के बाद पुलिस ने महिला को भेज दिया। पूछताछ के दौरान चीनी महिला ने अपना नाम जू होंजुन बताया।

उसकी उम्र करीब 30 से 35 साल के बीच बताई जा रही है। चीनी महिला मैकलोडगंज के एक होटल में ठहरी थी। अगले दिन वह सुबह करीब 8:30 बजे एयरपोर्ट पहुंच गई थी। इसी दिन धर्मगुरु दलाईलामा भी शनिवार को कांगड़ा एयरपोर्ट से मुंबई के लिए रवाना हुए। ऐसे में दलाईलामा के कांगड़ा एयरपोर्ट से जाने वाले दिन ही ऐसी वारदात होना भी चर्चा का विषय बना रहा।

पुलिस के मुताबिक महिला मानसिक रूप से भी परेशान भी लग रही थी। गौरतलब है कि दो दिन पहले ही धर्मशाला में कुछ संदिग्ध देखे जाने की अफवाह पर पुलिस की खूब दौड़ लगी थी। अब ठीक दो दिन बाद फिर से एक और अफवाह ने पुलिस के पसीने छुड़ा दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed