फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Children's Science Congress begins at Chota Shimla School

Shimla News: छोटा शिमला स्कूल में बाल विज्ञान कांग्रेस का आगाज

Fri, 16 Oct 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Children's Science Congress begins at Chota Shimla School
जिलाभर से 426 विद्यार्थी दिखा रहे प्रतिभा
विज्ञापन

मॉडलों के जरिये बच्चे खोलेंगे विज्ञान और गणित के रहस्य
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छोटा शिमला में 33वीं बाल विज्ञान कांग्रेस शुरू हो गई है। दो दिवसीय आयोजन में जिला शिमला के विभिन्न विद्यालयों के 426 बाल वैज्ञानिक भाग ले रहे हैं। इस वर्ष बाल विज्ञान कांग्रेस का विषय सतत विकास के लिए विज्ञान एवं नवाचार रखा है।


आयोजकों के अनुसार बाल विज्ञान कांग्रेस में विद्यार्थियों के लिए छह प्रमुख गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इनमें विज्ञान प्रश्नोत्तरी, इनोवेटिव साइंस मॉडल, गणित ओलंपियाड, एक्टिविटी कॉर्नर, वैज्ञानिक परियोजना रिपोर्ट और साइंस स्किट शामिल हैं। बाल विज्ञान कांग्रेस विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ विज्ञान को व्यावहारिक रूप से समझने का अवसर भी प्रदान करती है। बाल विज्ञान कांग्रेस के पर्यवेक्षक पंकज शर्मा ने बताया कि अतिरिक्त निदेशक स्कूल बीआर शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। विद्यालय की प्रधानाचार्य विद्या बांश्टू आयोजन की प्रबंध सचिव हैं। आयोजन जिला स्तर पर उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा निशा भलूनी के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article