फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Children will study Sanskrit in Himachal from second to fifth class

हिमाचल में दूसरी से पांचवीं तक बच्चे पढ़ेंगे संस्कृत, 17 सदस्यीय कमेटी गठित

Tue, 24 Sep 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh राकेश भारद्वाज, अमर उजाला, धर्मशाला
राकेश भारद्वाज, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 24 Sep 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
Children will study Sanskrit in Himachal from second to fifth class

प्रदेश भर के दूसरी से पांचवीं तक के बच्चे अब हिंदी और अंग्रेजी के साथ संस्कृत की पढ़ाई भी करेंगे। इसके लिए राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड ने कवायद शुरू कर दी है। स्कूलों में दूसरी कक्षा से संस्कृत का पाठ्यक्रम और विषय शुरू करने में आने वाली चुनौतियों और कठिनाइयों पर मंथन होगा।

विज्ञापन


इसके लिए बोर्ड ने प्रदेश भर के महाविद्यालयों, स्कूलों और संस्कृत के क्षेत्र में काम कर रहीं संस्थाओं के पदाधिकारियों की 17 सदस्यीय कमेटी गठित की है। यह कमेटी बोर्ड को पाठ्यक्रम सहित अन्य सुझाव देगी।
विज्ञापन


उधर, राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव धर्मेश रामोत्रा ने बताया कि दूसरी कक्षा से संस्कृत शुरू करने के लिए बोर्ड ने कवायद शुरू कर दी है। स्कूलों में संस्कृत पढ़ाने वाले शिक्षकों से इस संबंध में सुझाव लिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

नई शिक्षा नीति के तहत भी भेजा है प्रस्ताव

राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड ने नई शिक्षा नीति में बच्चों को त्रिस्तरीय भाषा आधार पर पढ़ाई करवाने का प्रस्ताव एमएचआरडी को भेजा है। इसमें नई शिक्षा नीति में स्कूलों में संस्कृत, हिंदी और अंग्रेजी पढ़ाने की पैरवी की गई है। इससे स्कूली बच्चों की भाषा पर अच्छे से पकड़ बन सके।

संस्कृत भाषा में हैं 102 अरब शब्द
संस्कृत भाषा में 102 अरब शब्दों का संग्रह है। विश्व भर में सबसे अधिक शब्दों वाली एकमात्र संस्कृत भाषा है। संस्कृत भाषा के कई शब्दों का प्रयोग अन्य भाषाओं में भी होता है। लाभकारी परिणामों को देखते हुए यूरोप के कई देशों के स्कूलों में संस्कृत भाषा पढ़ाई जा रही है।

बुधवार को रखी है कमेटी की बैठक
दूसरी कक्षा से संस्कृत शुरू करने के लिए कमेटी की पहली बैठक बुधवार को रखी गई है। स्कूल शिक्षा बोर्ड कार्यालय में 25 सितंबर को बैठक होगी।
- डॉ सुरेश कुमार सोनी, अध्यक्ष राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed