फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Children who have lost their loved ones will get shelter from the government

Shimla News: अपनों को खो चुके नौनिहालों को मिलेगी सरकार की छांव

Sat, 26 Jul 2025 12:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Children who have lost their loved ones will get shelter from the government
मंडी। जिले में हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा में अपनों को खो चुके नौनिहालों को प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाएं संबल प्रदान करेंगी। मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के तहत उन्हें सरकार ममतामयी छांव प्रदान करेगी। इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना के तहत पढ़-लिख कर उनका भविष्य भी संवरेगा।
विज्ञापन

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने शुक्रवार को बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देशों पर आपदा से प्रभावित अनाथ बच्चों को प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 30 जून की आपदा में अपने माता-पिता को खो चुकी चच्योट तहसील की ग्राम पंचायत तलवाड़ा की कुमारी नीतिका पुत्री दिवंगत रमेश कुमार अब मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के तहत चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट होंगी।
विज्ञापन

नीतिका को योजना के तहत सरकार की ओर से प्रतिमाह चार हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे। नीतिका को यह सहायता 27 वर्ष की आयु पूर्ण करने तक जारी रहेगी। अपूर्व देवगन ने बताया कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित करसोग क्षेत्र की ग्राम पंचायत सनारली के दो परिवारों के पांच बच्चों को प्रदेश सरकार की कल्याणकारी इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना के तहत शामिल किया गया है। सनारली पंचायत के भुट्टी गांव के ललित कुमार आपदा में अकाल मृत्यु को प्राप्त हो गए। उनके तीन बच्चों को शिक्षा के लिए इस योजना के तहत प्रति माह एक हजार रुपये की राशि प्रदेश सरकार प्रदान करेगी। इनमें उनकी 14 वर्षीय बेटी कृतिका वर्मा, 10 वर्षीय बेटी अंशिका और आठ माह का बेटा राघव ठाकुर शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी पंचायत के सुरमू गांव के जीत राम की भी आपदा में दुखद मृत्यु हो गई। उनके दो बच्चों 15 वर्षीय परमजीत और 12 वर्षीय रणजीत को भी इस योजना में शामिल किया गया है। इन्हें 18 वर्ष की आयु तक सहायता राशि जारी रहेगी। यह धनराशि उनकी माता के साथ संयुक्त बैंक खाते में जारी की जाएगी। उपायुक्त ने बताया कि सराज क्षेत्र में ऐसे आठ पात्र मामलों की पहचान की गई है। इनसे संबंधित आवश्यक दस्तावेज पूर्ण करने की प्रक्रिया जारी है।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed