फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Children Tested for TB in Himachal government schools

हिमाचल के सरकारी स्कूलों में बच्चों की होगी टीबी जांच

Thu, 10 Oct 2019 11:40 AM IST
अरविन्द ठाकुर हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला
हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 10 Oct 2019 11:40 AM IST
विज्ञापन
Children Tested for TB in Himachal government schools
टीबी की बीमारी

सूबे को 2022 तक टीबी रोग मुक्त करने के लिए स्वास्थ्य विभाग अब प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में विशेष अभियान चलाएगा। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले हर बच्चे की टीबी जांच की जाएगी। अगर किसी में इस बीमारी के लक्षण पाए जाते हैं, तो उसका तुरंत उपचार शुरू किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की मोबाइल हेल्थ टीमों को इसका जिम्मा सौंपा है। 

विज्ञापन


यही नहीं, आयुष्मान भारत योजना के तहत विकसित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों में भी अब लोग टीबी रोग की जांच करा सकेंगे। स्वास्थ्य विभाग ने 120 स्वास्थ्य उपकेंद्रों व पीएचसी में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर विकसित किए हैं।
विज्ञापन


वर्ष 2018 में टीबी रोग के 16,648 मामले सामने आए थे।  वर्ष 2019 में अब तक 12,715 मरीजों की खोज की गई है, जिसमें कांगड़ा जिला के 2634 मामले शामिल हैं। पूरे प्रदेश में एसडीआर रोगियों की संख्या 455 है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि टीबी रोगियों से बीड़ी-सिगरेट छुड़वाने के लिए स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।  राज्य क्षय रोग कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आरके बारिया ने कहा कि स्कूल स्तर पर भी टीबी रोग की जांच की जाएगी। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों में भी टीबी रोग जांचने के लिए काम शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed