फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   children science congress comprtition.

साइंस क्विज में एमआईई का दबदबा

Sat, 01 Nov 2014 09:16 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 01 Nov 2014 09:16 AM IST
विज्ञापन
children science congress comprtition.

जिला स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में साइंस क्विज में हुए मुकाबलों में मॉडल इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन देवधार के छात्रों का दबदबा रहा। हर साल यह कॉन्टेस्ट सरकार की ओर से पूरे प्रदेश में आयोजित करवाया जाता है। पहले तहसील स्तर पर मुकाबले होते हैं।

विज्ञापन


इसमें जीतने वाले छात्र जिला स्तर पर होने वाले कॉन्टेस्ट में भाग लेते हैं। मंडी में जिला स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस कॉन्टेस्ट रिवाल्सर में हुआ। ये मुकाबले पांच कैटेगिरी में करवाए गए, जिसमें साइंस क्विज, साइंस एक्टीविटीज, सर्वे रिपोर्ट, साइंस मॉडल मेकिंग और स्किट शामिल थे। हर वर्ग में छह-छह टीमें तहसील स्तर से जीतकर पहुंचीं थीं।
विज्ञापन


साइंस क्विज में सीनियर वर्ग में मॉडल इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन के सोनाली, राहुल और जूनियर वर्ग में हुए मुकाबलों में स्वाति, अरिल ने पहला स्थान हासिल किया। मॉडल मेकिंग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल संधोल के छात्रों ने बाजी मारी। शिक्षा विभाग के उपनिदेशक ने बच्चों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्टीट्यूट के प्रिंसिंपल दीनानाथ पठानिया ने इसके लिए छात्रों को बधाई दी है। जिला मंडी के चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस प्रभारी योद्घ सिंह ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 14-17 नवंबर को मंडी में होगी। यहां हर वर्ग में 12 टीमें होंगी जो सभी जिलों से आएंगी। 11 साल के अंतराल के बाद जिला मंडी में यह आयोजन होने जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed