{"_id":"5e3989bae6e34741e7a97350a845abe4","slug":"child-right-commission-ask-to-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी करने वाले युवकों से आयोग ने मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़खानी करने वाले युवकों से आयोग ने मांगा जवाब
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 23 Apr 2014 10:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने छेड़छाड़ के डर से स्कूल छोड़ चुकी छात्रा के मामले में दोनों आरोपियों से दो सप्ताह के भीतर जवाब मांगा है।
विज्ञापन
मंगलवार को लगी आयोग की कोर्ट में आरोपियों से जवाब तलब किए हैं। आरोपी युवकों से उन पर लगे आरोपों पर लिखित में जवाब मांगा है। मामले की अगली सुनवाई 19 मई को होगी।
विज्ञापन
शिमला के एक सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा के साथ पड़ोस के दो युवकों ने छेड़छाड़ की थी। दहशत में रह रही छात्रा अभी भी स्कूल जाने के लिए तैयार नहीं है।
विज्ञापन
हालांकि शहर के एक गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोग के हस्तक्षेप से दोबारा एडमिशन तो करवा दिया गया है, लेकिन छात्रा नियमित रूप से स्कूल नहीं जा रही है।
आयोग की अध्यक्ष श्यामा डोगरा ने बताया कि आरोपी युवकों से दो सप्ताह के भीतर जवाब तलब किया है। जवाब आने के बाद आगामी कार्रवाई होगी।