पंडित ने मांगा जन्म प्रमाण पत्र, भाग खड़े हुए दुल्हन के रिश्तेदार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाल विवाह करवाने जा रहे अभिभावक उस वक्त मंदिर से भाग खड़े हुए जब मंदिर के पुजारी ने दुल्हन का जन्म तिथि प्रमाण पत्र मांग लिया।
बुधवार को चाइल्ड लाइन चंबा को फोन के माध्यम से सूचना मिली कि सलूणी क्षेत्र के रहने वाले एक अभिभावक अपनी बच्ची का बाल विवाह करवा रहे हैं।
दुल्हन की आयु 18 वर्ष से कम है। ऐसे में चाइल्ड लाइन ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और पुलिस विभाग को सूचना दे दी। इस मामले को लेकर खुद भी छानबीन शुरू कर दी है। चाइल्ड लाइन के मुताबिक लड़की की माता ने दूसरी शादी की है।
मार्च से जून माह तक जिले में सिलसिलेवार बाल विवाह के मामले सामने आए। बाल विवाह को रोकने के लिए उपायुक्त ने जिला के समस्त मंदिरों के पंडित, पादरी, ग्रंथी और मौलवी से मदद मांगी थी। प्रशासन ने विवाह करवाने से पहले उक्त सभी को दुल्हन की सही जन्मतिथि जानने की बात कही थी।
सलूणी क्षेत्र में बुधवार को होने वाली शादी करवाने से पहले दुल्हन की जन्मतिथि पूछ ली। इसका जवाब शादी करवाने आए अभिभावक नहीं दे पाए और वहां से भाग खड़े हो गए।
चाइल्ड लाइन समन्वयक कपिल शर्मा ने बताया कि इस बारे सूचना मिली थी। मंदिर में शादी न होने के बाद अभिभावक फरार भाग गए। चाइल्ड लाइन पूरे जिला में नजर रखे हुए है।