फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   child fell off from bus reported about nurpur painful incident

गिरती बस से छिटके बच्चे ने 50 फीट की पहाड़ी चढ़ कर दी दर्दनाक हादसे की सूचना

Tue, 10 Apr 2018 09:25 AM IST
रितेश महाजन/ श्याम सुंदर/मुनीष महाजन, अमर उजाला, नूरपुर(कांगड़ा)
रितेश महाजन/ श्याम सुंदर/मुनीष महाजन, अमर उजाला, नूरपुर(कांगड़ा) Updated Tue, 10 Apr 2018 09:25 AM IST
विज्ञापन
child fell off from bus reported about nurpur painful incident

गिरती बस से बाहर छिटके बच्चे ने हिम्मत कर पहले 50 फीट की पहाड़ी चढ़ी। फिर सड़क तक पहुंचकर उसी ने सबसे पहले सड़के से गुजरते बाइक सवार को ये खबर दी......अंकल! हमारी स्कूल बस यहां से गिर गई। 

विज्ञापन


पांचवीं कक्षा का यह बालक रणबीर ही इस पूरे हादसे का चश्मदीद गवाह है। वह बोला - सामने से एक बाइक आ रही थी, उसे पास देने के चक्कर में ही बस खाई में गिर गई। चेली गांव में हुए हादसे का लाइव घटनाक्रम बस में बैठे पांचवीं कक्षा के छात्र रणबीर ने सुनाया।
विज्ञापन


दस साल का रणबीर नूरपुर अस्पताल में उपचाराधीन है। रणबीर ने बताया, जिस समय बस गिरी, दूसरी ओर से एक बाइक आ रही थी। बाइक को पास देने के लिए बस चालक ने गाड़ी बाहर की ओर निकाली और बाहर गड्ढा होने के कारण बस खाई में लुढ़क गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

child fell off from bus reported about nurpur painful incident

जैसे ही बस नीचे गिरी तो रणबीर पुत्र सुरेश कुमार पहले ही बाहर गिर गया। उसके साथ चौथी कक्षा में पढ़ने वाली ठेहड़ गांव की अवनी भी बाहर गिरी। बाहर गिरने के बाद रणबीर ने अवनी को देखा, लेकिन पहाड़ी होने के कारण अवनी नीचे फिसल रही थी।

रणबीर ने उसे झाड़ियां पकड़कर बैठने को कहा। उसके बाद रणबीर लगभग 50 फीट की सीधी पहाड़ी चढ़कर सड़क तक पहुंचा। तभी वहां से रणबीर के गांव हार गतला का एक बाइक सवार वहां से गुजर रहा था।

जिसे उसने सूचना दी। बाइक सवार बच्चे को 500 मीटर दूर एक दुकान में ले गया और वहां से दुकानदार के माध्यम से हादसे की सूचना प्रशासन को दी। उसके बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया।  

एक परिवार के तीन लाल, हुए घायल  

child fell off from bus reported about nurpur painful incident

सात साल के निशांत कुमार का सोमवार को स्कूल में पहला दिन था। हादसे के दौरान बस में निशांत की दो बहनें भी सवार थीं। तीन भाई-बहन हादसे में घायल हुए हैं। बस में निशांत की बहन वंशिका भी थी, जो सातवीं कक्षा में पढ़ती है।

इसके अलावा एक बड़ी बहन शिवानी थी जो नौवीं कक्षा में पढ़ाई करती हैं। तीनों बच्चों की माता संजना ने कहा कि उनकी दो बेटियां पठानकोट अस्पताल में उपचाराधीन हैं, जबकि निशांत का नूरपुर में इलाज चल रहा है।  

मुनीष का था स्कूल का दूसरा दिन  
चेली हादसे में घायल मुनीष कुमार एलकेजी का छात्र है। सोमवार को स्कूल में उसका दूसरा दिन था। मुनीष का नूरपुर में उपचार चल रहा है। मुनीष की माता निशा देवी ने बताया कि भगवान का शुक्र है, उनका लाल बच गया, लेकिन हादसे में कई परिवार उजड़ गए हैं। इसके अलावा ठेहड़ गांव की कनिका भी हादसे में घायल हुई है, जो छठी कक्षा में पढ़ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed