फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   child died after electricity shock at mandi.

बिजली विभाग की लापरवाही से मासूम को लगा करंट, मौत

Fri, 15 Jul 2016 10:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पधर (मंडी)
ब्यूरो/अमर उजाला, पधर (मंडी) Updated Fri, 15 Jul 2016 10:42 AM IST
विज्ञापन
child died after electricity shock at mandi.

मामा के घर में खेल रहे मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। करंट लगने से झुलसे बच्चे ने दम तोड़ दिया। मामला हिमाचल के जिला मंडी का है। यहां उपमंडल की ग्राम पंचायत उरला के खाभल गांव में करंट की चपेट में आने से डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत हो गई।

विज्ञापन


घटना वीरवार तड़के करीब सवा छह बजे हुई। मासूम के परिजन उसे सिविल अस्पताल पधर ले गए। जहां चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत उरला के खांभल गांव में डेढ़ वर्षीय सूर्यांश अपनी मां हिमाचली देवी के साथ ननिहाल आया हुआ था।
विज्ञापन


करीब एक सप्ताह से सूर्यांश यहीं पर था। वीरवार सुबह वह खेलता हुआ कमरे के बाहर रेलिंग की ओर आ गया। जहां बिजली की सर्विस वायर को छूने से वह करंट की चपेट में आ गया। पता चलते ही परिजन उसे सिविल अस्पताल पधर ले गए, जहां मासूम को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बल्ह क्षेत्र के भंगरोटू निवासी मृतक बच्चे के पिता विकास और नानी माया देवी का आरोप है कि यह हादसा विद्युत बोर्ड की लापरवाही के कारण हुआ है। इनका कहना है कि उनका परिवार दूसरी मंजिल में रहता है। बिजली के मीटर के लिए पीवीसी सर्विस वायर वहां से करीब दो फीट की दूरी पर है।

शिकायत करने पर भी नहीं बदली तार

child died after electricity shock at mandi.

इस बारे में विद्युत बोर्ड को कई बार तारें बदलने को भी कहा गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। आज इतना बड़ा हादसा पेश आया है। इस बारे में विद्युत बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता कृष्ण चंद ने परिजनों के आरोपों को खारिज किया है।

उन्होंने कहा कि बोर्ड के पास परिवार की तरफ से ऐसी कोई शिकायत न तो लिखित और न मौखिक रूप से आई है। जहां पर करंट लगा है, वहां से मकान की दूरी दो फीट से भी अधिक है। घटना का पता चलने के बाद मौके का दौरा करने पर पाया गया कि उक्त स्थान पर पीवीसी में टेप लगाई गई थी।

जो नीचे गिरी हुई पाई गई। अधिकारी का कहना है कि शायद बच्चे ने खेलते वक्त टेप उतार दी हो, जिससे यह हादसा घटित हुआ हो। मामले की जांच कर रहे पधर थाना के एएसआई रमेश चंद का कहना है कि परिजनों की शिकायत पर विद्युत बोर्ड के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed