फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Chief Secretary Vineet Chaudhary Dinner Diplomacy Dispute

सीएस की डिनर डिप्लोमेसी, कई वरिष्ठ आईएएस अफसरों को न बुलाने पर विवाद

Thu, 12 Jul 2018 12:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 12 Jul 2018 12:49 PM IST
विज्ञापन
Chief Secretary Vineet Chaudhary Dinner Diplomacy Dispute

सितंबर में मुख्य सचिव विनीत चौधरी की रिटायरमेंट  के बाद नए  मुख्य सचिव की तलाश के बीच हाल ही में चौधरी की डिनर डिप्लोमेसी इन दिनों शासन के गलियारों में चर्चा का विषय बन गई है। मुख्य सचिव की ओर से दो दिन पहले अपने आवास पर एक डिनर पार्टी बुलाई गई।

विज्ञापन


कहने को यह पार्टी पारिवारिक थी, लेकिन इसमें चुनिंदा आईएएस अफसरों को निमंत्रण दिया गया। जिन अफसरों को बुलाया गया, वे सभी या तो मुख्य सचिव के करीबी माने जाते हैं या फिर तटस्थ रहते हैं। ऐसे में जिन अफसरों को नहीं बुलाया गया, उनके बीच यह चर्चा का विषय बन गई है। 
विज्ञापन


दरअसल, मुख्य सचिव की दौड़ में लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एकेडमी ऑफ एडिमिनिस्ट्रेशन (एलबीएसएनएएए) की निदेशक और मुख्य सचिव की पत्नी उपमा चौधरी के अलावा एसीएस स्वास्थ्य बीके अग्रवाल, एसीएस कम प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री श्रीकांत बाल्दी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में विनीत चौधरी के इस डिनर को नियुक्ति को लेकर चल रही कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। सूत्रों की मानें तो इस डिनर में बाल्दी मौजूद थे, जबकि अग्रवाल समेत कई अन्य अतिरिक्त मुख्य सचिव या प्रधान सचिव शामिल नहीं हुए।

इसके बाद से शासन के अफसर मुख्य सचिव गुट बनाम मुख्य सचिव विरोधी गुट के दो खेमों में बंटता दिख रहा है। सरकारी सूत्रों की मानें तो सरकार भी इस खेमेबाजी को लेकर खासी परेशान है।


नाम न लिखने की शर्त पर सरकार के करीबी सूत्र ने कहा कि विवाद थामने के लिए मुख्यमंत्री जल्द ही अफसरों के साथ बैठक कर अगले मुख्य सचिव के नाम का संकेत दे सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed