Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   rohtang pass fresh snowfall himachal weather rain alert november 2026

हिमाचल: रोहतांग समेत ऊंची चोटियों पर फिर हिमपात, पर्यटकों ने बर्फ के बीच की मस्ती; 15 नवंबर तक बारिश के आसार

Fri, 13 Nov 2026 09:07 AM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला। Published by: Ankesh Dogra Updated Fri, 13 Nov 2026 09:07 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। रोहतांग दर्रे समेत ऊंची पहाड़ियों पर हल्की बर्फबारी हुई, जिसका पर्यटकों ने आनंद लिया। मौसम विभाग ने 15 नवंबर तक बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। अगले कुछ दिनों में तापमान में भी गिरावट आएगी।

विज्ञापन
rohtang pass fresh snowfall himachal weather rain alert november 2026
मौसम अपडेट (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में मौसम के मिजाज में बदलाव के बीच वीरवार को कुल्लू और जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी हुई। रोहतांग दर्रा, ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क और पिन पार्वती की पहाड़ियों पर बर्फ के फाहे गिरे। रोहतांग में पर्यटकों ने बर्फ का आनंद लिया। 13 नवंबर को कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला में गर्जना के साथ बिजली चमकने का येलो अलर्ट है।  14 नवंबर को चंबा और कांगड़ा में मेघगर्जन और बिजली चमकने का पूर्वानुमान है। 15 और 16 नवंबर के लिए किसी भी जिले में विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है। 16 नवंबर से प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

विज्ञापन
Trending Videos

बुधवार रात को कुकुमसेरी में सबसे कम माइनस 2.1 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। ताबो में 0.1, केलांग में 0.6, कल्पा में 3.2, मनाली में 6.0, सोलन में 7.2, मंडी में 8.4, चंबा में 9.6, बिलासपुर में 10.0, शिमला में 10.5, ऊना में 10.6, धर्मशाला में 11.4, कांगड़ा में 11.6, नाहन में 11.8 और पांवटा साहिब में 18.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊना में सबसे अधिक 31.4 डिग्री रहा अधिकतम तापमान

क्षेत्र अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)
ऊना 31.4
मंडी 26.2
कांगड़ा 25.1
सोलन 24.8
नाहन 24.3
बिलासपुर 23.0
धर्मशाला 22.0
शिमला 18.4
मनाली 17.5
विज्ञापन

2 से 4 डिग्री गिरेगा न्यूनतम तापमान 
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में 15 नवंबर तक कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। अगले तीन से चार दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री और अधिकतम तापमान में 2 से 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। बुधवार रात को कुकुमसेरी में माइनस 2.1 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। ताबो में 0.1, केलांग में 0.6, कल्पा में 3.2 डिग्री रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed