फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   chief parliamentary secretary sunder singh thakur inaugurated new paragliding site in kullu

Paragliding: पीज से ढालपुर के लिए पैराग्लाइडरों ने भरी उड़ान, पर्यटन को लगेंगे पंख

Wed, 12 Apr 2023 06:25 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 12 Apr 2023 06:25 PM IST
सार

मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने पैराग्लाइडरों को हरी झंडी दिखाने के बाद कहा कि कुल्लू में इससे पर्यटन को पंख लगेंगे और स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।

विज्ञापन
chief parliamentary secretary sunder singh thakur inaugurated new paragliding site in kullu
बुधवार से पैराग्लाइडिंग की उड़ानें शुरू हो गई हैं। - फोटो : संवाद

विस्तार

नई पैराग्लाइडिंग साइट पीज से कुल्लू के बीच बुधवार से पैराग्लाइडिंग की उड़ानें शुरू हो गई हैं। पर्यटन सीजन से पहले पैराग्लाइडिंग शुरू होने से क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। पर्यटकों के चलते कुल्लू शहर में दिनभर चहलपहल बनी रहेगी। बुधवार को 50 पायलटों ने पीज से ढालपुर के लिए उड़ान भरी। इसका मकसद जिला मुख्यालय ढालपुर को भी सैलानियों के लिए आकर्षित करना है।

विज्ञापन


विज्ञापन


जब से किरतपुर-मनाली फोरलेन बना है, तब से सैलानी कुल्लू रुकने के बजाए सीधे मनाली को रवाना हो जाते हैं। जबकि भुंतर से लेकर रामशिला तक 50 से अधिक होटल और गेस्ट हाउस हैं। मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने पैराग्लाइडरों को हरी झंडी दिखाने के बाद कहा कि कुल्लू में इससे पर्यटन को पंख लगेंगे और स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीज से पैराग्लाइडिंग आरंभ होने से मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की ओर से मनाली विंटर कार्निवाल के दौरान की गई घोषणा को अमलीजामा पहनाया गया है। जल्द ही यहां राष्ट्रीय स्तर की पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता करवाई जाएगी। साइट को आवश्यक सुविधाओं के साथ विकसित किया जाएगा। इसमें पार्किंग, वे साइड का प्रावधान किया जाएगा। आने वाले समय में पर्यटन के क्षेत्र में नए परियोजनाओं को अमलीजामा पहनाने का कार्य शुरू किया जाएगा।

इसमें अति महत्वपूर्ण पिरडी से बिजली महादेव रोपवे, भूतनाथ पुल को आवागमन के लिए तैयार करना, बिजली महादेव सड़क का विस्तारीकरण, बबेली से भुंतर-शाढ़ाबाई तक के लिए रिवर राफ्टिंग जैसे कार्य शामिल हैं। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी प्रशांत सरकेक, नगर परिषद के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत, पर्यटन विकास अधिकारी दीप्ति मंढोत्रा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष सेस राम आजाद और हिम सिंह ठाकुर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed