फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Chief Minister planted a Chinar sapling in Oakover.

Shimla News: मुख्यमंत्री ने ओकओवर में रोपा चिनार का पौधा

Fri, 05 Jun 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister planted a Chinar sapling in Oakover.
शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को अपने निवास स्थान ओकओवर में चिनार का पौधा रोपा। मुख्यमंत्री ने वानिकी, पर्यावरण प्रबंधन एवं ईको-टूरिज्म से संबंधित किताबों का विमोचन भी किया। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पोर्टमोर की छात्राओं और चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट बच्चों को पौधे भी भेंट किए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में वन भूमि बढ़ाने पर व्यापक कार्य हो रहा है। सरकार ने 2030 तक प्रदेश की वन भूमि को 28 फीसदी से बढ़ाकर 32 फीसदी करने का लक्ष्य रखा है। वर्तमान में हिमाचल की 68 फीसदी वन भूमि में से 28 फीसदी पर घने जंगल हैं। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए राजीव गांधी वन संवर्धन योजना पौधारोपण को समयावधि और योजनाबद्ध तरीके से विकसित करेगी। योजना के तहत महिला मंडलों, स्वयं सहायता समूहों और युवक मंडलों को शामिल किया जाएगा। इन्हें एक हेक्टेयर भूमि पर पौधे लगाने के लिए 1,40,000 रुपये दिए जाएंगे। यदि लगाए गए 100 पौधों में से 50 बचते हैं, तो समूह को एक लाख रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने इस दौरान हिमाचल प्रदेश के 75 ईको-टूरिज्म स्थलों पर आधारित कॉफी टेबल बुक का विमोचन भी किया। इस दौरान फील्ड हैंडबुक वन बोध, प्रधान मुख्य अरण्यपाल और बल प्रमुख डॉ. संजय सूद की लिखित एनवायरनमेंटल मैनेजमेंट एंड रेगुलेशंस, फॉरेस्ट्री प्रोजेक्ट्स, फॉरेस्ट कंजर्वेशन, लाइवलीहुड इम्प्रूवमेंट एंड इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट किताबों का विमोचन किया। इस अवसर पर विधायक विनोद सुल्तानपुरी, सुदर्शन बबलू और हरदीप बावा, डीसी अनुपम कश्यप, महापौर सुरेंद्र चौहान, वन विकास निगम के उपाध्यक्ष केएस खाची, विनोद जिंटा, मुख्य सचिव केके पंत, प्रधान मुख्य अरण्यपाल और बल प्रमुख डॉ. संजय सूद और अन्य अतिथि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article