फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   chief minister new shimla

Shimla News: मनमानी नहीं गुणवत्ता और सुरक्षा से बनेगी शिमला की पहचान

Sun, 11 Jan 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
chief minister new shimla
मुख्यमंत्री ने नगर निगम को जारी किए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शहर में खाद्य पदार्थ बेचने वाले वेंडर निर्धारित रेट से अधिक दाम न वसूलें। अगर कोई ऐसा करता हुआ पाया जाता है, तो उस पर नियमों के तहत उचित कार्रवाई अमल में लाई जाए। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू देर शाम मालरोड पर टहलने के लिए निकले थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नगर निगम को इसको लेकर कई अहम निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री ने दो टूक कहा कि मनमानी नहीं बल्कि गुणवत्ता और सुरक्षा से शिमला की अलग पहचान होगी। उन्होंने कहा कि शहर में पर्यटकों की सुविधा व स्वच्छता व्यवस्था बेहतर होनी चाहिए।

खाद्य पदार्थों की गुणवता, सुरक्षा और स्वच्छता बनाए रखने के लिए विभाग मापदंडों का सख्ती से अनुपालना करें। इसके अलावा कचरे का सुरक्षित और उचित तरीके से निपटान करने के लिए नियमों को सख्ती से लागू करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में स्वच्छता की स्थिति से उसकी छवि का आकलन किया जाता है। शिमला आने वाले पर्यटकों को यात्रा का बेहतरीन अनुभव प्राप्त होना चाहिए, साथ ही स्थानीय निवासियों की सुविधा का ध्यान रखना भी जरूरी है। इस अवसर पर रास्ते पर मिलने वाले स्थानीय व बाहरी राज्यों से आए लोगों से मुख्यमंत्री ने बात की और फोटो भी खिंचवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed