फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   chief minister jairam thakur statement on congress bharat jodo yatra

CM Jairam Thakur: सीएम जयराम बोले- भारत जोड़ो यात्रा के बीच कांग्रेस छोड़ो यात्रा पर कांग्रेस नेता

Fri, 07 Oct 2022 03:32 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 07 Oct 2022 03:32 PM IST
सार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि उन्हें कांग्रेस के कहने की परवाह नहीं है। देश को डुबोने वाली कांग्रेस अब खुद डूब रही है।

विज्ञापन
chief minister jairam thakur statement on congress bharat jodo yatra
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के एक नेता भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हैं और  उनकी पार्टी के नेता कांग्रेस छोड़ो यात्रा पर हैं। देश के विभिन्न राज्यों समेत हिमाचल में कांग्रेस छोड़ नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। शुक्रवार को ऊना के पुराने बस अड्डे में प्रगतिशील हिमाचल स्थापना के 75 वर्ष समारोह में सीएम ने कहा कि कांग्रेस कभी किसी का भला नहीं कर सकती है।

विज्ञापन


मंच से चुटकी लेते हुए कहा कि ऊना के मित्र उन्हें याद करते रहते हैं, वह भी उन्हें कभी कभी याद कर लेते हैं। कांग्रेस के मित्र बेवजह शोर डाल रहे हैं। इन आयोजनों पर सवाल उठाने वाले कांग्रेसियों को यह समझना चाहिए कि वह हिमाचल के हर वर्ग से जुड़े लोगों का विकास में योगदान के लिए आभार जता रहे हैं। कांग्रेसी जल्दबाजी में हैं। इनके नेता भी यही सोच रहे हैं कि पार्टी में रुककर आखिर क्या करें।
विज्ञापन


कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर टिप्पणी करते हुए सीएम ने कहा कि आटे को 40 रुपये प्रति लीटर बताने वाले नेता को कुछ लोग देश का प्रधानमंत्री बनाने की कल्पना कर रहे हैं। उद्घाटनों पर कांग्रेस के प्रश्नों का जवाब देते हुए कहा कि सब कुछ करने के बाद विकास परियोजनाओं का उद्घाटन भी वही करेंगे। इसके लिए उन्हें विपक्षी नेताओं को न्योता देने की जरूरत नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब देते हुए सीएम ने कहा कि उन्हें कांग्रेस के कहने की परवाह नहीं है। देश को डुबोने वाली कांग्रेस अब खुद डूब रही है। हिमाचल में भाजपा सरकार बनकर रहेगी। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर, छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, विधायक बलबीर सिंह, भाजपा नेता प्रो. राम कुमार, राजकुमार पठानिया समेत अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed