{"_id":"627ba0f0fcb69449153e219f","slug":"chetan-bragta-s-statement-i-will-not-join-aap-i-will-live-under-bhagwa-flag","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेतन बरागटा का बयान: नहीं जाऊंगा आप में, भगवा झंडे के नीचे रहूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेतन बरागटा का बयान: नहीं जाऊंगा आप में, भगवा झंडे के नीचे रहूंगा
Wed, 11 May 2022 05:14 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, रोहड़ू
अमर उजाला ब्यूरो, रोहड़ू
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 11 May 2022 05:14 PM IST
सार
उपचुनाव में बतौर निर्दलीय प्रत्याशी उतरने वाले चेतन बरागटा ने कहा कि वह आम आदमी पार्टी में नहीं जाएंगे। उनके पिता नरेंद्र बरागटा ने पूरा जीवन भाजपा को दिया। वह भी भगवा झंडे के नीचे ही रहेंगे।
विज्ञापन
चेतन बरागटा ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उपचुनाव में बतौर निर्दलीय प्रत्याशी उतरने वाले चेतन बरागटा ने कहा कि वह आम आदमी पार्टी में नहीं जाएंगे। उनके पिता नरेंद्र बरागटा ने पूरा जीवन भाजपा को दिया। वह भी भगवा झंडे के नीचे ही रहेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साथ मिलकर कुछ लोग उनका नाम आम आदमी पार्टी के साथ जोड़कर दुष्प्रचार कर रहे हैं। वे आम आदमी पार्टी का बिल्कुल समर्थन नहीं करते हैं और आप में जाने का उनका कोई विचार नहीं है। चेतन बरागटा ने बुधवार को कोटखाई जोन के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।
विज्ञापन
बैठक में आगामी विस चुनाव और नगर निगम शिमला चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष गोपाल जबैईक ने की। बरागटा ने कहा कि 15 मई को हाटकोटी में जुब्बल जोन की बैठक होगी। उसके बाद नावर जोन की बैठक होगी। उन्होंने कहा कि वह जनता की समस्याओं को लेकर शीघ्र ही मुख्यमंत्री के समक्ष जाएंगे। उन्होंने कहा कि जुब्बल-कोटखाई में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की ओर से जो विकास कार्य किए जा रहे हैं। इनका झूठा श्रेय विधायक रोहित ठाकुर ले रहे हैं।
विज्ञापन