फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chess competition started among prisoners in Adarsh Central Jail Nahan

Sirmour News: नाहन जेल में सजा काट रहे कैदियों के बीच शुरू हुआ शह-मात का खेल

Sat, 21 Jan 2023 09:02 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 21 Jan 2023 09:02 PM IST
सार

सिरमौर शतरंज संघ और प्रदेश शतरंज संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को जल विभाग के अतिरिक्त महानिदेशक आनंद प्रताप सिंह ने किया। उन्होंने शतरंज के बोर्ड पर चाल चलकर इसका शुभारंभ किया। 

विज्ञापन
Chess competition started among prisoners in Adarsh Central Jail Nahan
नाहन जेल में शतरंज स्पर्धा का शुभारंभ। - फोटो : संवाद

विस्तार

आदर्श केंद्रीय कारागार जेल नाहन में सजा काट रहे कैदियों के बीच शह और मात का खेल शुरू हो चुका है। 24 कैदी शतरंज के बोर्ड पर चालें चलकर प्रतिद्वंद्वी को मात देने में जुटे हैं। दरअसल प्रदेश में पहली बार जेल में सजा काट रहे कैदियों के बीच शतरंज स्पर्धा शुरू हुई है। सिरमौर शतरंज संघ और प्रदेश शतरंज संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को जेल विभाग के अतिरिक्त महानिदेशक आनंद प्रताप सिंह ने किया। उन्होंने शतरंज के बोर्ड पर चाल चलकर इसका शुभारंभ किया। आनंद प्रताप सिंह ने कैदियों के उत्थान के लिए किए जा रहे प्रयासों के लिए जेल अधीक्षक सुशील कुमार की भी सराहना की। 

विज्ञापन


इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में 24 कैदी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता में कुल छह राउंड खेले जाएंगे। इसमें मुख्य आर्बिटर की भूमिका अमित शर्मा निभा रहे हैं। इस स्पर्धा की लाइव पेयरिंग चेस रिजल्ट डॉट कॉम पर भी प्रसारित की जा रही है। शतरंज संघ की जिला अध्यक्ष शैलजा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में अव्वल रहने वाले चार विजेता खिलाड़ियों को राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में सीधी एंट्री मिलेगी। नेशनल खेलने पर तीन प्रतिशत खेल कोटे का लाभ भी खिलाड़ी को दिया जाएगा।
विज्ञापन


शैलजा ने बताया कि पहले तीन राउंड में जीत दर्ज करने के बाद भगवान, ऋषभ, पारस शर्मा, शेर सिंह, शिव कुमार, राजेश अगले दौर में पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि शतरंज के इतिहास में पहली बार ऐसा होगा कि राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए कैदियों की टीम हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेगी। इस अवसर पर जेल अधीक्षक सुशील कुमार ठाकुर, उप अधीक्षक विनोद चंबयाल, हिमुडा के एक्सईएन हेमंत कंवर और शतरंज संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष आशीष ठाकुर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed