फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Cherry tomatoes: Cut ripe tomatoes, dry and fry any time

पका टमाटर काटो, सुखाओ और जब चाहे तड़का लगाओ, पढ़ें पूरा मामला

Fri, 12 Jul 2019 11:39 AM IST
Krishan Singh विनोद कुमार शर्मा, अमर उजाला, हमीरपुर
विनोद कुमार शर्मा, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Fri, 12 Jul 2019 11:39 AM IST
विज्ञापन
Cherry tomatoes: Cut ripe tomatoes, dry and fry any time
चेरी टमाटर - फोटो : अमर उजाला

तेजी से खराब होने वाली सब्जियों में शुमार टमाटर को अब एक साल तक भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। जिला हमीरपुर के मझोग कस्बे में पहली बार उगाए गए चेरी टमाटर को काटकर सुखाया जा रहा है। इसके बाद चेरी टमाटर मैटेरियल को बंद पैकेट में रखा जाएगा।

विज्ञापन


एक साल तक की अवधि में जब चाहे इसे पैकेट से निकालकर तड़के में इस्तेमाल किया जा सकेगा। खास यह है कि इसकी कीमत भी तीन गुना हो जाएगी। चेरी टमाटर की कीमत सूखने के बाद प्रति किलो 360 रुपये हो जाएगी। वर्तमान में मझोग के किसान इसे 120 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से बेच रहे हैं।
विज्ञापन


चेरी टमाटर को काटकर इस पर नमक का छिड़काव कर इसे धूप में सुखाया जा रहा है। दरअसल, मझोग में किसान विनोद ने पॉली हाउस में चेरी टमाटर उगाया है। हिमाचल के नौणी विश्वविद्यालय की ओर से तैयार इस टमाटर की किस्म का बीज जाइका प्रोजेक्ट के तहत विनोद को उपलब्ध करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान की मेहनत और कृषि विभाग के सहयोग से चेरी टमाटर की अच्छी पैदावार हुई। किसान ने शुरुआत में इसे हमीरपुर में बेचा, लेकिन चेरी टमाटर को लेने के लिए हमीरपुर में ज्यादा खरीदार नहीं मिले।

ब्लड प्रेशर और मोटापा घटाने में सहायक

Cherry tomatoes: Cut ripe tomatoes, dry and fry any time
चेरी टमाटर - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद उन्होंने इसे धर्मशाला भेजना शुरू किया। इसी दौरान कृषि विभाग ने किसान को चेरी टमाटर को काटकर सुखाने को कहा। किसान ने इस पर अमल करते हुए चेरी टमाटर को सुखाया। अब इसे तीन गुना ज्यादा दाम पर ऑफ सीजन में भी बेचा जाएगा।

कृषि विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक युद्धवीर सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य के लिए चेरी टमाटर फायदेमंद है। सूखे चेरी टमाटर को गर्म पानी में डालने के बाद यह दोबारा सामान्य स्थिति में आ जाता है।

सूखे चेरी टमाटर को लोग आम पापड़ की तरह खा सकते हैं। चेरी टमाटर का स्वाद मीठा होता है। वहीं सैंडविच में सलाद के रूप में भी चेरी टमाटर को इस्तेमाल किया जाता है। 

चेरी टमाटर ब्लड प्रेशर और मोटापा कम करने में काफी सहायक हैं। इसमें फाइबर, विटामिन सी और पोटैशियम सहित कई अन्य पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed