फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Chemist will register the entry, call will be received on mobile

TB Free Himachal App: मरीज को खांसी होने पर केमिस्ट करेगा एंट्री, मोबाइल पर आएगी कॉल

Tue, 29 Oct 2024 10:27 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 29 Oct 2024 10:27 AM IST
सार

अब केमिस्ट संचालक नाम, फोन नंबर व खांसी कितने दिनों से है। इसकी पूरी जानकारी लेकर टीबी मुक्त हिमाचल एप पर एंट्री करेगा।

विज्ञापन
Chemist will register the entry, call will be received on mobile
खांसी सिरप (सांकेतिक) - फोटो : संवाद

विस्तार

अगर आपको को खांसी है और केमिस्ट शॉप से कफ सिरप लेने जा रहे है तो याद रहे। अब केमिस्ट संचालक नाम, फोन नंबर व खांसी कितने दिनों से है। इसकी पूरी जानकारी लेकर टीबी मुक्त हिमाचल एप पर एंट्री करेगा। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम कॉल करके मरीज से खांसी के बारे में पूछेगी। वहीं अगर एक सप्ताह से भी अधिक समय तक खांसी है तो विभाग की टीम सैंपल लेने घर पर भी आएगी। जिला टीबी ऑफिसर डॉ. विनीत लखनपाल ने इसकी पुष्टि की हैं।

विज्ञापन

 

टीबी की बीमारी से बचाने के लिए  स्वास्थ्य विभाग ने की पहल 
टीबी की बीमारी से बचाने के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग ने पहल शुरू की है। इस पहल के जरिये जिला के 500 केमिस्ट शॉप संचालकों को ट्रेनिंग भी दी है। ट्रेनिंग में टीबी मुक्त हिमाचल एप को चलाने के बारे में सिखाया गया है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि टीबी की बीमारी लोगों में न फैले और समय पर पता लगकर इसका उपचार शुरू हो सके, इसलिए यह कदम उठाया गया हैं। विभाग का कहना है कि लोग अब तक खांसी होने पर केमिस्ट शॉप से कफ सिरप खरीदते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

केमिस्ट  खांसी वाले व्यक्ति की एंट्री करेगा
वहीं ठीक भी हो जाते है। लेकिन कई ऐसे मरीज जिन्हें असल में टीबी की बीमारी होती है, वह लोग भीड़ में घूमने के दौरान इस बीमारी को फैलाते हैं।  यही वजह है कि ऐप पर केमिस्ट शॉप संचालक खांसी वाले व्यक्ति की एंट्री करेगा। विभाग का कहना है कि ट्रेनिंग के बाद से  अब तक केमिस्ट संचालकों ने 300 लोगों की एंट्री कर ली है। वहीं 20 लोगों के सैंपल लिए जा चुके है। जिसकी रिपोर्ट अभी आना बाकी हैं।
विज्ञापन

दो से तीन दिन में  आ जाएगी रिपोर्ट
 स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि जिस व्यक्ति में एक सप्ताह से भी अधिक समय तक लगातार खांसी है। ऑटोमेटिक कॉल जाने के बाद मरीज से जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम घर पर सैंपल लेने आएगी। इसके अलावा मरीज नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर आकर सैंपल दे सकता है। विभाग का दावा है कि जांच के दो से तीन दिनों के भीतर सैंपल रिपोर्ट दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed