{"_id":"c0c7229fc6b07da2ee91733b13d6548c","slug":"check-forge-voting-by-paying-20-rupees-only-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं हो पाएगी फर्जी वोटिंग, 20 रुपए में करवा सकेंगे जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं हो पाएगी फर्जी वोटिंग, 20 रुपए में करवा सकेंगे जांच
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 24 Dec 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायतीराज और नगर निकाय चुनाव में फर्जी मतदान को रोकने के लिए राज्य चुनाव आयोग ने इस बार कड़े प्रावधान किए हैं। अगर पोलिंग एजेंट को किसी मतदाता पर शक होता है कि वह मतदाता किसी और क्षेत्र का है और फर्जी मतदान करने लिए पोलिंग बूथ में आया है तो वह उसे चैलेंज वोट के माध्यम से रोक सकता है। चुनाव आयोग ने फर्जी मतदान रोकने के लिए यह व्यवस्था की है।
विज्ञापन
इस प्र्रक्रिया के तहत अगर कोई व्यक्ति मतदान करने आया है और प्रत्याशियों के पोलिंग एजेंट को लगता है कि वह व्यक्ति किसी दूसरे गांव से फर्जी वोट डालने के लिए आया है तो पोलिंग एजेंट उसके वोट को पीठासीन अधिकारी के सामने चैलेंज कर सकता है। इसके एवज में पीठासीन अधिकारी मतदान करने आए व्यक्ति से चार से पांच सवाल पूछेगा। इसमें मतदाता और उसके आसपास की जानकारी शामिल होगी।
विज्ञापन
मतदान करने आया व्यक्ति अगर सही जवाब दे देता है तो उसे मतदान करने दिया जाएगा। अगर जवाब गलत होते हैं तो उसे पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा। किसी भी मतदाता की पहचान पर सवाल उठाने के लिए पोलिंग एजेंट को पीठासीन अधिकारी के पास 20 रुपये जमा करवाने होंगे।
विज्ञापन
अगर पोलिंग एजेंट का शक सही निकलता है तो उससे लिए गए 20 रुपये वापस भी लौटा दिए जाएंगे। वीरवार को राज्य चुनाव आयोग ने सभी जिला उपायुक्तों को इस बाबत आदेश भी जारी कर दिए हैं। इसके अलावा नगर निकाय चुनावों में इस्तेमाल किए जाने वाली ईवीएम के बारे में भी आदेश दिए गए हैं।