OMG! एग्जाम हॉल में युवती का ऐसा कारनामा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुपूरक परीक्षा में एक युवती को सहेली का पेपर देना महंगा पड़ गया। कॉलेज प्रशासन ने गैर कानूनी रूप से परीक्षा हाल में पहुंची इस युवती के खिलाफ पुलिस थाना धर्मशाला में एफआईआर दर्ज करवा दी है। साथ ही मामला विवि प्रशासन को भेज दिया है। इतना ही नहीं, कॉलेज प्रशासन ने परीक्षा हाल में तीन मोबाइल यूजर के फोन जब्त कर विवि प्रशासन को भेज दिए हैं।
धर्मशाला कॉलेज में बीसीए दूसरे सेमेस्टर की अनुपूरक परीक्षा देने पहुंची युवती से हाल में प्रवेश पत्र मांगा गया। इसमें परीक्षार्थी की फोटो नहीं थी। युवती ने अपनी एक जेब से प्रवेश पत्र और दूसरी जेब से फोटो निकाला। फोटो पर स्टैंप न होने पर उससे पूछताछ की गई।
उसने परीक्षार्थी का नाम तो सही बताया, लेकिन पिता का नाम गलत बता दिया। ड्यूटी पर तैनात स्टाफ ने छानबीन की तो पाया गया कि युवती अपनी सहेली का पेपर देने आई थी। इसके बाद युवती के खिलाफ धर्मशाला थाने में मामला दर्ज करवाया गया।
परिजनों को भी कॉलेज बुलाया
वहीं, महाविद्यालय में स्नातक कक्षाओं की अनुपूरक परीक्षा में नकल के अन्य मामले भी सामने आए। परीक्षा के दौरान मोबाइल का प्रयोग करने पर तीन परीक्षार्थियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। उनके मोबाइल जब्त कर विवि प्रशासन को भेज दिए गए हैं। उधर, धर्मशाला कॉलेज के प्राचार्य आरपी चोपड़ा ने बताया कि अनुपूरक परीक्षा में नकल पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया गया है।
सहेली के बदले पेपर देने आई युवती के खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई की जा रही है। राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में अनुपूरक परीक्षा में सहेली का पेपर देने आई युवती से पूछताछ और नियमों के तहत कार्रवाई करते देर सायं हो गई थी। इस दौरान कॉलेज प्रशासन ने युवती केे परिवार के सदस्यों को बुलाकर उसे सुरक्षित घर भेज दिया।