फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Cheaper refined cereals was expensive in himachal

लाखों उपभोक्ताओं को राहत के साथ महंगाई का झटका

Mon, 17 Nov 2014 10:15 AM IST
Updated Mon, 17 Nov 2014 10:15 AM IST
विज्ञापन
Cheaper refined cereals was expensive in himachal

प्रदेश के साढ़े सोलह लाख उपभोक्ताओं को दिसंबर माह से डिपुओं में 55 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से रिफाइंड मिलेगा। अभी तक उपभोक्ताओं को सरसों का तेल 71 रुपये प्रति लीटर की दर से मिल रहा था। अब सरकार गोकुल, रुचि और सोयाबीन कंपनी से रिफाइंड की सप्लाई लेगी।

विज्ञापन


तीनों कंपनियों के रिफाइंड के सैंपल पहुंच गए हैं। उपभोक्ताओं को दिसंबर से फरवरी तक रिफाइंड मिलेगा। उसके बाद सरकार तय करेगी कि सरसों तेल देना है या रिफाइंड। उधर, खाद्य आपूर्ति निगम ने दालों के दाम में एक से सात रुपये की बढ़ोतरी की है।
विज्ञापन


25 रुपये किलो मिलने वाली चना दाल दिसंबर से 32 रुपये में मिलेगी। काबुली चना 35.99 के बजाय 38 रुपये, उड़द 41 के बजाय 42 रुपये किलो मिलेगी।

दो साल बाद मिल रहा रिफाइंड

Cheaper refined cereals was expensive in himachal

खाद्य आपूर्ति मंत्री जीएस बाली ने बताया कि प्रदेश के राशनकार्ड उपभोक्ताओं को दो साल बाद रिफाइंड दिया जा रहा है। खाद्य आपूर्ति निगम का कहना है कि जनता ने लिखित में रिफाइंड की डिमांड की थी। एक राशनकार्ड पर दिसंबर से रिफाइंड के दो पैकेट दिए जाएंगे।

खाद्य आपूर्ति निगम बाजार भाव को देखते हुए ही दाम बढ़ाता है। अगर बाजार में रेट बढ़ेगा तो डिपुओं में भी इसका असर पड़ेगा। रिफाइंड का रेट तय हो गया है। डिपुओं में 55 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से रिफाइंड मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed