फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chargesheet filed against two former education deputy directors and two clerks

Kullu: शिक्षा विभाग के दो पूर्व शिक्षा उपनिदेशकों और दो क्लर्कों के खिलाफ चार्जशीट दायर

Thu, 08 Sep 2022 10:35 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Thu, 08 Sep 2022 10:35 AM IST
सार

विजिलेंस ने अगस्त माह के अंतिम सप्ताह में दोनों चार्जशीट को कुल्लू की अदालत में दाखिल किया है। जिले के स्कूलों में छात्रवृत्ति घोटाले को लेकर विजिलेंस ने उच्च शिक्षा विभाग से पूरा रिकॉर्ड तलब किया है। इसी के आधार पर जांच करते हुए चार्जशीट तैयार की है।

विज्ञापन
Chargesheet filed against two former education deputy directors and two clerks
चार्जशीट(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग कुल्लू में 21.39 लाख रुपये के छात्रवृत्ति गबन मामले और प्रारंभिक शिक्षा विभाग में वित्तीय गड़बड़ी के मामले में विजिलेंस कुल्लू ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है। इन दोनों मामलों में दो पूर्व शिक्षा उपनिदेशकों और दो क्लर्कों को आरोपी बनाया गया है। विजिलेंस ने अगस्त माह के अंतिम सप्ताह में दोनों चार्जशीट को कुल्लू की अदालत में दाखिल किया है। जिले के स्कूलों में छात्रवृत्ति घोटाले को लेकर विजिलेंस ने उच्च शिक्षा विभाग से पूरा रिकॉर्ड तलब किया है। इसी के आधार पर जांच करते हुए चार्जशीट तैयार की है। 2011 से 2015 तक सरकारी स्कूलों के बच्चों को मिलने वाली छात्रवृत्ति की राशि में तत्कालीन उच्च शिक्षा विभाग के एक क्लर्क ने करीब 21 लाख की राशि का गबन किया था।

विज्ञापन


जबकि शिक्षा उपनिदेशक के नाक के नीचे यह सब होने से उन्हें भी आरोपी बनाया है। बताया जा रहा है कि गबन की गई लाखों रुपये की छात्रवृत्ति की रिकवरी कर दी है। वहीं दूसरा मामला प्रारंभिक शिक्षा विभाग कुल्लू का है, जिसमें स्कूलों के लिए फर्नीचर और पाठ्य सामग्री की खरीद-फरोख्त में नियमों को ताक पर रखते हुए वितिय गड़बड़ी की गई। लेखा विभाग शिमला ने अपनी रिपोर्ट में यह अनियमितता पाई थी। 2003 से 2005 तक हुई गड़बड़ी में विजिलेंस कुल्लू ने अपनी चार्जशीट में तत्कालीन प्रारंभिक शिक्षा विभाग के उपनिदेशक और एक बाबू का नाम शामिल किया गया है।विजिलेंस कुल्लू के उपाधीक्षक अजय कुमार ने कहा कि छात्रवृत्ति गबन और वित्तीय गड़बड़ी मामले में दो अलग-अलग चार्जशीट को कुल्लू के कोर्ट में दाखिल किया है। दोनों केसों की जांच में गड़बड़ी पाई गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed