{"_id":"7378485190e80fc470989e1f52ad1c6c","slug":"chandigarh-to-bhuntar-in-5800-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"5800 रुपये में चंडीगढ़ से भुंतर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
5800 रुपये में चंडीगढ़ से भुंतर
बयूरो/ अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 21 Apr 2014 07:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमालयन बुल्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से चंडीगढ़ से भुंतर के लिए शुरू की गई हवाई सेवा को यात्री ही नहीं मिल रहे हैं। हिमालयन बुल्स ने भुंतर से चंडीगढ़ के लिए दो अप्रैल से हवाई सेवाएं शुरू की थीं।
विज्ञापन
दिन में भुंतर से चंडीगढ़ के बीच कम से कम तीन उड़ानों की बात कही थी, लेकिन कंपनी को यात्री नहीं मिल रहे हैं। इस कारण कंपनी ने यात्रियों को लुभाने के लिए 30 अप्रैल तक किराए में विशेष छूट का ऐलान किया है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ से भुंतर का किराया 9200 रुपये है। कंपनी ने 30 अप्रैल तक किराए में विशेष छूट दी है। छूट के साथ चंडीगढ़ से भुंतर का किराया टैक्स सहित 5800 रुपये होगा।
विज्ञापन
इसके अलावा भुंतर से चंडीगढ़ का किराया टैक्स सहित 8074 रुपये होगा। इन दिनों हिमालयन बुल्स की केवल एक उड़ान हो रही है। चंडीगढ़ से भुंतर के लिए यात्री नहीं मिल रहे हैं।
आठ सीटर विमान में दिन की केवल तीन-चार सवारियां मिल रही हैं। दूसरी तरफ, कुल्लू से चंडीगढ़ के लिए विमान लगभग फुल जा रहा है। हिमालयन बुल्स कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर बुद्धि सिंह ने बताया कि यात्रियों को आकर्षित करने के लिए 30 अप्रैल तक विशेष छूट दी जा रही है।
उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ से भुंतर के लिए यात्री नहीं मिल रहे हैं। इसी कारण चंडीगढ़ से भुंतर का किराया कम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि 30 अप्रैल तक दी जाने वाली छूट से चंडीगढ़ से भुंतर जाने के लिए यात्री बढ़ेंगे और भुंतर के लिए दिन में एक से ज्यादा उड़ानें होंगी। पर्यटकों को हवाई सुविधा देने के लिए कंपनी सीजन के समय दिन में पांच उड़ानें तक करेगी।