फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chandigarh-Baddi railway line project will be completed soon, Centre gives interest free loan

Chandigarh Baddi Railline: चंडीगढ़-बद्दी रेललाइन प्रोजेक्ट जल्द सिरे चढ़ेगा, केंद्र ने दिया ब्याज रहित कर्ज

Sat, 02 Nov 2024 10:43 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 02 Nov 2024 10:43 AM IST
सार

राज्य सरकार को 82.17 करोड़ रुपये की यह विशेष मदद ब्याज रहित लोन के रूप में मिली है।  यह ऋण 50 साल बाद चुकाना होगा। 

विज्ञापन
Chandigarh-Baddi railway line project will be completed soon, Centre gives interest free loan
रेलवे लाइन(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की चंडीगढ़-बद्दी रेललाइन जल्द सिरे चढ़ेगी। इस रेललाइन में राज्य के हिस्से के रूप में केंद्र सरकार ने सशर्त विशेष सहायता जारी की है। राज्य सरकार को 82.17 करोड़ रुपये की यह विशेष मदद ब्याज रहित लोन के रूप में मिली है।  यह ऋण 50 साल बाद चुकाना होगा। इसे राज्य के हिस्से के रूप में इस परियोजना के लिए दिया गया है। इस बजट को 31 मार्च 2025 से पहले खर्च करना होगा। केंद्र सरकार ने इस मदद को जारी करते हुए चेतावनी भी जारी की है कि इस बजट को किसी अन्य परियोजना में खर्च किया तो इसकी केंद्रीय करों से कटौती की जाएगी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Himachal Weather: नवंबर में भी हिमाचल में रिकॉर्ड गर्माहट, कल्पा 40 साल बाद सबसे गर्म, जानें माैसम पूर्वानुमान
विज्ञापन


पूंजीगत निवेश के लिए राज्यों को विशेष सहयोग योजना -2024-25 में यह आर्थिक सहायता जारी की गई है। इसे इस वित्तीय वर्ष के लिए पहली किस्त के रूप में जारी किया गया है। राज्य सरकार ने केंद्र सरकार से ब्याजरहित कर्ज के रूप में यह मदद चंडीगढ़-बद्दी रेल लाइन में इस्तेमाल होने वाले राज्य के हिस्से के लिए ही मांगी थी। इसके लिए केंद्रीय वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग के सहायक निदेशक जितेंद्र कुमार वर्मा ने राज्य सरकार के वित्त सचिव को एक मंजूरी पत्र लिखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण आधारभूत ढांचा निर्माण होगा
इसे केंद्र से शहरी और ग्रामीण आधारभूत ढांचा निर्माण में राज्य के हिस्से के रूप में इस्तेमाल करने की मद के तहत जारी किया गया है।  इसमें यह भी स्पष्ट किया गया है कि इस बजट को कार्यान्यवन एजेंसी को 10 दिन के भीतर जारी करना होगा। वरना इसका राज्य को केंद्र सरकार को बाजार में देय दर से ब्याज देना होगा। अगर किन्हीं कारणों से यह बजट संबंधित परियोजना में खर्च नहीं हो पाता है तो इसे दूसरे प्रोजेक्ट के लिए बदलने को लेकर केंद्र सरकार से मंजूरी लेनी होगी। अगर राज्य सरकार इस फंड को तय परियोजना के बजाय किसी अन्य प्रोजेक्ट में खर्च करती है तो राज्य सरकार को मिलने वाले टैक्स से उतने ही बजट की कटौती कर दी जाएगी।

विपक्ष बनाता रहा बार-बार मुद्दा रेल मंत्रालय भी लिख चुका है पत्र
चंडीगढ़-बद्दी रेलवे लाइन को 50-50 प्रतिशत की भागीदारी में बनाया जा रहा है। इसमें अपने हिस्सा का बजट देने के लिए हाल ही में रेल मंत्रालय के एक्स ऑफिशियो प्रधान सचिव और मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतीश कुमार ने इस संबंध में मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना को एक पत्र लिखा था। इस रेल लाइन के लिए हिमाचल सरकार की ओर से 185 करोड़ रुपये देय बताए जाते रहे हैं। इस मामले को विपक्ष भी बार-बार मुद्दा बनाता रहा है तो ऐसे में इस रेल परियोजना के लिए राज्य सरकार की ओर से केंद्र से ब्याजमुक्त कर्ज लेने के बाद 82.17 करोड़ रुपये तो जारी कर ही लिए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed