फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Himachal records heat even in November, Kalpa is the hottest after 40 years

Himachal Weather: नवंबर में भी हिमाचल में रिकॉर्ड गर्माहट, कल्पा 40 साल बाद सबसे गर्म, जानें पूर्वानुमान

Sat, 02 Nov 2024 03:54 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 02 Nov 2024 03:54 PM IST
सार

न्यूनतम तापमान में कमी आने से सुबह और शाम के समय मौसम में ठंडक बढ़ने लगी है। ताबो में न्यूनतम पारा माइनस 2.5 व कुकुमसेरी में 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Himachal Weather: Himachal records heat even in November, Kalpa is the hottest after 40 years
शिमला में माैसम साफ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौसम में आए बदलाव से सर्दियों में भी पहाड़ तपने लगे हैं। पहली नवंबर को मौसम में रिकॉर्ड गर्माहट दर्ज की गई। शुक्रवार को कल्पा में 40, चंबा 14, शिमला 8 और कांगड़ा, सोलन व मनाली में 4 साल बाद नवंबर में सबसे अधिक तापमान रहा।  कल्पा में 1984 में 24.5 अधिकतम तापमान रहा था। अब शुक्रवार को यहां पारा 23.6 डिग्री दर्ज हुआ। चंबा में 2010 के बाद 30 डिग्री और शिमला में 2016 के बाद अब 22 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान पहुंचा है।

विज्ञापन

 

नवंबर के पहले दिन चढ़ते पारे ने कई रिकॉर्ड बनाए
प्रदेश के कई शहरों में नवंबर के पहले दिन चढ़ते पारे ने कई रिकॉर्ड बनाए। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में बुधवार को दिवाली के दिन और गुरुवार को मौसम साफ रहा। गुरुवार को हमीरपुर में अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। बिलासपुर, धौलाकुआं, नेरी, भुंतर, ऊना और कांगड़ा में शुक्रवार को अधिकतम पारा 30 डिग्री से अधिक रहा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार कांगड़ा में साल 2020 में 28.4 डिग्री पारा पहुंचा था। अब शुक्रवार को तापमान 30.7 डिग्री रहा। सोलन में 2020 में 28.7 डिग्री था, अब 28.0 डिग्री रहा। मनाली में 2020 में पारा 22.6 डिग्री था जो अब 22.2 डिग्री दर्ज हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह-शाम ठंड, ताबो में शून्य से नीचे पारा
न्यूनतम तापमान में कमी आने से सुबह और शाम के समय मौसम में ठंडक बढ़ने लगी है। ताबो में न्यूनतम पारा माइनस 2.5, कुकुमसेरी  0.6, केलांग 3.6, कल्पा 4.6, समदो 8.6, मनाली 6.6, सोलन 8.9, शिमला 11.0, धर्मशाला 14.0  डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। आज शिमला सहित पूरे प्रदेश में माैसम साफ बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक अक्तूबर में सबसे अधिक बारिश 1955 में 413.5 मिमी दर्ज की गई थी।
 

विज्ञापन

अक्तूबर 123 वर्षों में तीसरा सबसे शुष्क महीना रहा
प्रदेश में 123 वर्षों में तीसरा सबसे सूखा अक्तूबर महीना रहा, जिसमें 97 फीसदी कम बारिश हुई। राज्य में सामान्य 25.1 मिमी बारिश के मुकाबले 0.7 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकांश दिनों में कमजोर बारिश के कारण हिमाचल प्रदेश में अक्तूबर महीने में 1901 के बाद तीसरी सबसे कम वर्षा हुई।

8 तक मौसम साफ रहने के आसार
प्रदेश के सभी क्षेत्रों में 8 नवंबर तक मौसम साफ बना रहने के आसार हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान में और अधिक बढ़ोतरी होने का पूर्वानुमान है। शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 32.0, बिलासपुर में 32.3, नेरी में 31.7, धौलाकुआं में 30.4, भुंतर में 30.5, चंबा में 29.9, सोलन में 28.0, धर्मशाला में 27.0, नाहन में 26.8 और केलांग में 19.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed