{"_id":"67c83ba904394e7840092f70","slug":"chamiyana-hospital-will-get-ambulance-with-modern-facilities-shimla-news-c-19-1-sml1007-496565-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: चमियाना अस्पताल को मिलेगी \nआधुनिक सुविधा वाली एंबुलेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: चमियाना अस्पताल को मिलेगी आधुनिक सुविधा वाली एंबुलेंस
विज्ञापन
एनएचएम उपलब्ध करवाएगा यह एंबुलेंस वाहन
मरीजों को दूसरे अस्पतालों में भेजने में होगी आसानी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। अटल सुपर स्पेशलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान चमियाना के पास जल्द अपनी एंबुलेंस होगी। यह एंबुलेंस आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी। अस्पताल के लिए एनएचएम (नेशनल हेल्थ मिशन) यह एंबुलेंस उपलब्ध करवाएगा। इसको लेकर इन दिनों टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। एंबुलेंस में ऑक्सीजन सहित अन्य तमाम आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
अटल सुपर स्पेशलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान चमियाना में इन दिनों स्ट्राेक, मिरगी, पार्किंसंस, शुगर, पेशाब और किडनी समेत विभिन्न बीमारियों के औसतन 300 से 400 मरीज उपचार करवाने के लिए आते हैं। लेकिन गंभीर रोगियों के लिए यहां से रेफर करने के लिए एंबुलेंस सुविधा उपलब्ध नहीं है। इस वजह से मरीजों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं। मरीजों को या तो अपनी गाड़ियों में आवाजाही करनी पड़ती है या फिर एक हजार रुपये टैक्सियों में खर्च कर यहां आना पड़ता है। अब एंबुलेंस मिलने के बाद मरीजों की यह समस्याएं खत्म हो जाएगी। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने एंबुलेंस दान की थी। इस एंबुलेंस को चमियाना के लिए भेजा था लेकिन लोगों के विरोध के बाद इस एंबुलेंस को दोबारा से शिमला ग्रामीण भेज दिया है। अब सरकार चमियाना अस्पताल के लिए एंबुलेंस उपलब्ध करवा रही है।
आईसीयू की नहीं है सुविधा
चमियाना अस्पताल में अभी आईसीयू की सुविधा भी उपलब्ध नहीं है। इस वजह से यहां पर जब वार्ड चलेंगे तब भी कुछ समय के लिए मरीज यहां से आईजीएमसी ही रेफर करने पड़ेंगे। यही वजह है कि अगर अस्पताल की अपनी एंबुलेंस होगी तो आपातकालीन स्थिति में मरीजों को रेफर करने में आसानी होगी।
विज्ञापन
एंबुलेंस को लेकर चली है प्रक्रिया
कई स्वास्थ्य संस्थानों के लिए एंबुलेंस दी जानी हैं। इनमें से चमियाना अस्पताल को भी एंबुलेंस मिलनी है। एनएचएम इस प्रक्रिया को पूरी करवा रहा है। एंबुलेंस आने के बाद मरीजों को लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
- डॉ. सुधीर शर्मा, वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक, अटल सुपर स्पेशलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान चमियाना