{"_id":"5ffdba4d8ebc3e32b43807c2","slug":"chamba-tragic-accident-ended-three-generations-of-family-together","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा: दर्दनाक हादसे में दादा और पोते के बाद अब बेटे ने भी तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा: दर्दनाक हादसे में दादा और पोते के बाद अब बेटे ने भी तोड़ा दम
Tue, 12 Jan 2021 08:57 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 12 Jan 2021 08:57 PM IST
विज्ञापन
चंबा कार हादसा।
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के भलेई-नलेड़ मार्ग पर कुट्टा के समीप हुए हादसे में दादा और पोते के बाद अब बेटे ने भी दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान विपन कुमार पुत्र जगदीश कुमार के रूप में हुई। यह हादसा सोमवार को दोपहर बाद हुआ था। 300 मीटर खाई में गिरने से गाड़ी परखच्चे उड़ गए थे। हादसे के दौरान दादा और पोते की मौके पर ही मौत हो गई। मंगलवार को तीनों शवों का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी में सवार होकर तीनों सपाहण से भलेई की तरफ आ रहे थे।
विज्ञापन
इसी दौरान नलेड़ के कुट्टा मोड़ के समीप गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। इससे पहले विपन गाड़ी को नियंत्रित करता गाड़ी सड़क से करीब 300 मीटर खाई में जा गिरी। गाड़ी गिरने की आवाज सुन ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां जगदीश चंद और लक्षय को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि विपन कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कर लिया। लेकिन उपचार के दौरान ही विपन कुमार की मौत हो गई। एसपी चंबा अरुल कुमार ने बताया कि हादसे में तीसरे घायल की भी मौत हो गई है।
विज्ञापन