फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Chamba: Snow female leopard spotted with cubs in Pangi forest

चंबा: पांगी के जंगल में शावकों संग दिखी बर्फानी मादा हिम तेंदुआ

Tue, 27 Apr 2021 01:23 PM IST
Krishan Singh प्रवीण कुमार, अमर उजाला, चंबा
प्रवीण कुमार, अमर उजाला, चंबा Published by: Krishan Singh Updated Tue, 27 Apr 2021 01:23 PM IST
सार

पांगी के जंगलों में वन्य प्राणी विभाग की ओर से लगवाए गए ट्रैप कैमरों में अब तक पांच बर्फानी तेंदुओं की फोटो कैद हो चुकी है। इससे अब पांगी के जंगलों में पांच बर्फानी तेंदओं के होने के प्रमाण मिल चुके हैं। 

विज्ञापन
Chamba: Snow female leopard spotted with cubs in Pangi forest
पांगी में मादा हिम तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र पांगी के जंगलों में हाल में तीन शावकों के साथ विलुप्त प्रजाति की एक मादा हिम तेंदुए की फोटो ट्रैप कैमरे में कैद हुई है, जो चंबा वन्य प्राणी विभाग के लिए अच्छी खबर है। इससे पहले भी पांगी के जंगलों में दो हिम तेंदुए की फोटो ट्रैप कैमरों में कैद हो चुकी है। पांगी के जंगलों में वन्य प्राणी विभाग की ओर से लगवाए गए ट्रैप कैमरों में अब तक पांच हिम तेंदुओं की फोटो कैद हो चुकी है। इससे अब पांगी के जंगलों में पांच हिम तेंदओं के होने के प्रमाण मिल चुके हैं।

विज्ञापन


आने वाले समय में यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। सर्दियों में वन विभाग की ओर से पांगी के विभिन्न जंगलों में जहां हिम तेंदुआ होने की संभावना थी, वहां ट्रैप कैमरे लगाए गए थे। इन ट्रैप कैमरों में कैद हुई फोटो को जब चेक किया गया तो उसमें एक मादा हिम तेंदुआ अपने तीन शावकों के साथ नजर आई। इससे यह प्रमाण मिलते हैं कि पांगी के जंगलों में विलुप्त प्रजाति के हिम तेंदुए फल फूल रहे हैं।
विज्ञापन


जनजातीय क्षेत्र पांगी के टवान जंगल में हिम मादा तेंदुआ अपने तीन बच्चों के साथ देखी गई है। ट्रैप कैमरों में हिम तेंदुए के साथ एक कस्तूरी मृग और भूरे भालू की फोटो भी कैद हुई है। ये सभी वन्य प्राणी बहुत कम देखने को मिलते हैं। ऐसे वन्य जीवों का चंबा के जंगलों में पता करने के लिए वन विभाग की ओर से ट्रैप कैमरे लगाए गए थे। हिम तेंदुए के प्रमाण मिलने के बाद उनके संरक्षण को लेकर वन्य प्राणी विभाग जुट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकारियों से इन वन्य जीवों को बचाने के लिए कर्मचारियों को कड़ी हिदायत दी गई है। अनावश्यक रूप से जंगलों में दाखिल होने वाले लोगों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। वन्य प्राणी विभाग के डीएफओ राजीव कुमार ने बताया कि पांगी के जंगलों में ट्रैप कैमरे लगाए गए थे। इसमें एक मादा हिम तेंदुआ अपने तीन बच्चों के साथ देखी गई है। पांगी में पांच हिम तेंदुओं की फोटो कैद हो चुकी है जो चंबा जिले के लिए काफी अच्छी खबर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed