{"_id":"64cde9ae88ec6fe9210df3e8","slug":"chamba-news-vigilance-team-raid-in-the-office-of-the-executive-engineer-national-highway-2023-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: एनएच के अधिशासी अभियंता कार्यालय में विजिलेंस की दबिश, टेंडर रिकॉर्ड जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: एनएच के अधिशासी अभियंता कार्यालय में विजिलेंस की दबिश, टेंडर रिकॉर्ड जब्त
Sat, 05 Aug 2023 11:49 AM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 05 Aug 2023 11:49 AM IST
सार
अधिशासी अभियंता संजीव महाजन ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया में सभी नियमों को पूरा किया गया है। विजिलेंस ने जो रिकॉर्ड मांगा, उन्होंने वह सारा रिकॉर्ड उन्हें दे दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एनएच के अधिशासी अभियंता कार्यालय में विजिलेंस ने छापा मारा और टेंडर से संबंधित रिकॉर्ड को कब्जे में लिया है। वीरवार को जब एनएच कार्यालय में टेंडर की प्रक्रिया चल रही थी, इसी दौरान गुप्त सूचना मिलते ही विजिलेंस की टीम वहां पहुंच गई। इस दौरान वहां पर आवंटित किए जा रहे टेंडर की समाचार में छपी सूचना को मांगा गया।
विज्ञापन
इसके अलावा टेंडर से संबंधित अन्य जरूरी दस्तावेज भी मांगे गए। मौजूद अधिकारी विजिलेंस टीम को टेंडर से संबंधित जरूरी दस्तावेज नहीं दिखा पाए। तर्क दिया गया कि टेंडर से संबंधित क्लर्क छुट्टी पर गया है। इसके चलते विजिलेंस अपने साथ जरूरी दस्तावेज ले गई। इस दौरान अधिशासी अभियंता भी कार्यालय में पहुंच गए।
विज्ञापन
उन्होंने विजिलेंस टीम को क्लर्क के छुट्टी पर होने की जानकारी दी। साथ में टेंडर में सभी औपचारिकताएं पूरी करने का दावा भी किया। फिलहाल इस मामले में विजिलेंस की जांच पूरी होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। विजिलेंस के एएसपी अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एनएच कार्यालय में दबिश दी गई। टेंडर से संबंधित दस्तावेज कब्जे में लिए गए हैं। इसको लेकर पूरी जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता संजीव महाजन ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया में सभी नियमों को पूरा किया गया है। सुबह 11:00 बजे तक टेंडर लेने की समय सीमा थी। एक शरारती तत्व 11:00 बजे के बाद टेंडर फार्म मांगने लगा। क्लर्क के छुट्टी पर होने के कारण उसे नहीं दिया जा सका। विजिलेंस ने जो रिकॉर्ड मांगा, उन्होंने वह सारा रिकॉर्ड उन्हें दे दिया है।