फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Chamba News: Seema Wins Silver Medal In Five Kilometer Race At 62nd National Open Athletics Championships 202

उपलब्धि: चंबा की बेटी सीमा की लंबी छलांग, अब 5 किमी दौड़ में जीता रजत पदक

Fri, 13 Oct 2023 07:52 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 13 Oct 2023 07:52 PM IST
सार

श्री कंटीरावा आउटडोर स्टेडियम में 62वीं राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स में अब 5 हजार मीटर की दौड़ में चंबा की उड़नपरी सीमा ने रजत पदक अपने नाम किया है। 

विज्ञापन
Chamba News: Seema Wins Silver Medal In Five  Kilometer Race At 62nd National Open Athletics Championships 202
सीमा - फोटो : संवाद

विस्तार

बेंगलूर के श्री कंटीरावा आउटडोर स्टेडियम में 62वीं राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स में अब 5 हजार मीटर की दौड़ में चंबा की उड़नपरी सीमा ने रजत पदक अपने नाम किया है। हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा की उड़नपरी सीमा ने एक बार फिर लंबी छलांग लगाई है। इससे पहले गुरुवार को 10 हजार मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता था। उड़नपरी की दोहरी सफलता से जिलावासी गदगद हैं।

विज्ञापन


यह प्रतियोगिता प्रतियोगिता बेंगलुरू के श्री कंटीरावा आउटडोर स्टेडियम में चल रही है। 11 अक्तूबर से शुरू हुई प्रतियोगिता का समापन 15 अक्तूबर को होगा। इससे पहले भी सीमा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीत चुकी हैं। वह वर्तमान में राष्ट्रीय एथलेटिक शिविर बंगलूरू में प्रशिक्षण ले रही हैं।
विज्ञापन


सीमा का लक्ष्य वर्ष 2024 में पेरिस ओलंपिक में भाग लेना है। नवंबर के बाद वह भारतीय एथलेटिक महासंघ की ओर से आयोजित होने वाले विदेशी शिविर में जाएगी। सीमा ने अपने प्रशिक्षकों और साई, एनसीओई भोपाल के अन्य खेल स्टाफ का आभार जताया है। सीमा ने बताया कि उनकी मां मेरी शक्ति हैं। उनके आशीर्वाद से आज इस मुकाम तक पहुंची हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed