फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   1100 devotees paid obeisance at Bhalei Mata Temple

Chamba News: भलेई माता मंदिर में 1100 श्रद्धालुओं ने नवाया शीश

Fri, 16 Oct 2026 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 16 Oct 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
1100 devotees paid obeisance at Bhalei Mata Temple
चंबा के भलेई माता मंदिर में नवरात्रों के दौरान दर्शन करने के लिए कतार में खड़े लोग।संवाद
शारदीय नवरात्र के छठे दिन सुबह से लगी भक्तों की कतारें, अष्टमी पर होगा हवन
विज्ञापन

चंबा। शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को ऐतिहासिक भद्रकाली भलेई माता मंदिर में 1100 श्रद्धालुओं ने माथा टेककर माता का आशीर्वाद लिया। सुबह से ही मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों की आवाजाही शुरू हो गई थी।

श्रद्धालुओं ने कतारों में लगकर बारी-बारी से माता के दर्शन किए और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। भलेई माता मंदिर हिमाचल प्रदेश के अलावा पड़ोसी राज्यों पंजाब और जम्मू-कश्मीर के श्रद्धालुओं की भी अटूट आस्था का प्रमुख केंद्र है। नवरात्र के दौरान यहां बड़ी संख्या में भक्त पहुंचकर माता के दरबार में शीश नवाते हैं। मंदिर परिसर में दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा। भलेई माता मंदिर कमेटी के प्रधान ने बताया कि शुक्रवार को मंदिर में कन्या पूजन करने के बाद श्रद्धालुओं ने माता का आशीर्वाद लिया। मंदिर के मुख्य पुजारी डॉ. लोकी नंद शर्मा प्रथम नवरात्र से दुर्गा सप्तशती का पाठ कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि रविवार को अष्टमी के अवसर पर हवन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पूर्णाहुति डाली जाएगी। भलेई माता मंदिर कमेटी अध्यक्ष कमल ठाकुर ने बताया कि नवरात्र के दौरान मंदिर कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए उचित प्रबंध किए गए हैं। भक्तों के लिए रोजाना सुबह से शाम तक भंडारे का आयोजन किया जा रहा है, ताकि दूरदराज से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। मंदिर में नवरात्र के दौरान धार्मिक अनुष्ठानों और पूजा-अर्चना का क्रम जारी है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed