फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Chambas artistic brushwork shines in Mumbai: Pahari art brought to life in illustrations of the Durga Saptashati

Chamba News: मुंबई में चंबा की तूलिका का कमाल, दुर्गा सप्तशती के चित्रों में जीवंत हुई पहाड़ी कला

Fri, 16 Oct 2026 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 16 Oct 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
Chambas artistic brushwork shines in Mumbai: Pahari art brought to life in illustrations of the Durga Saptashati
पद्म श्री विजय शर्मा द्वारा बनाए गएचित्र। संवाद
नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में पद्मश्री विजय की चार कलाकृतियां प्रदर्शित, कला साधना पर बनेगी डॉक्यूमेंट्री
विज्ञापन

महिषासुर मर्दिनी समेत मां दुर्गा के स्वरूपों में दिखी पहाड़ी लघु चित्रकला की बारीकियां
सुभाष कुमार अग्निहोत्री
चंबा। चंबा की पहाड़ी लघु चित्रकला ने मुंबई के प्रतिष्ठित नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में अपनी विशिष्ट पहचान दर्ज करवाई है। पद्मश्री सम्मानित चित्रकार विजय शर्मा की दुर्गा सप्तशती पर आधारित चार कलाकृतियां नवरात्र के उपलक्ष्य में आयोजित प्रदर्शनी में प्रदर्शित की गई हैं।
इनमें महिषासुर मर्दिनी सहित मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों को पारंपरिक रंगों और बारीक रेखांकन से साकार किया गया है। देशभर के चुनिंदा कलाकारों की रचनाओं के बीच इन कलाकृतियों के प्रदर्शन से हिमाचल की पारंपरिक चित्रशैली को राष्ट्रीय मंच मिला है।
विज्ञापन

विजय शर्मा ने बताया कि अक्तूबर में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर की टीम चंबा आएगी। इस दौरान पहाड़ी लघु चित्रकला की तकनीक, चित्र बनाने की प्रक्रिया और उनकी कला साधना पर डॉक्यूमेंट्री तैयार की जाएगी। उन्होंने बताया कि 16 नवंबर को वह अपने शिष्यों के साथ मुंबई में नीता अंबानी से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
सम्मान से समृद्ध है कला यात्रा
चंबा निवासी विजय शर्मा को कला के क्षेत्र में योगदान के लिए वर्ष 2012 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया। उन्हें 2011 में कालिदास सम्मान और 1990 में वस्त्र मंत्रालय का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला। उन्होंने भूरी सिंह संग्रहालय में कलाकार के रूप में कार्य करते हुए पहाड़ी चित्रकला के संरक्षण में योगदान दिया। बसोहली, कांगड़ा, गुलेर, चंबा और मंडी की चित्रशैलियों के जानकार विजय शर्मा चित्रकारी के साथ शोध, लेखन और प्रशिक्षण के माध्यम से भी इस विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed