फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The issue of safety buried under the debris at Parel Workshop

Chamba News: परेल वर्कशॉप में मलबे के नीचे दबा सुरक्षा का सवाल

Fri, 16 Oct 2026 10:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 16 Oct 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
The issue of safety buried under the debris at Parel Workshop
परेल ​स्थित एचआरटीसी वर्कशॉपके बाहर आपदा के बाद से लगे मलबे के ढेर। संवाद
लाखों के भवन पर मंडरा रहा खतरा, दो बरसात बाद भी नहीं सुधरे हालात
विज्ञापन

सुरक्षा दीवार और निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। आपदा के बाद परेल वर्कशॉप में जमा मलबा अब एचआरटीसी के चालक प्रशिक्षण केंद्र की सुरक्षा के लिए चिंता का कारण बन गया है। दो बरसात बीतने के बाद भी भवन के आसपास कई जगह मलबा और पत्थर जमा हैं।
दूसरी मंजिल की खिड़कियों तक पहुंचे पत्थरों से भवन को नुकसान पहुंचने की आशंका है। ऐसे में सुरक्षा दीवार लगाने और पानी की निकासी दुरुस्त करने की मांग उठने लगी है।
विज्ञापन

चालक प्रशिक्षण केंद्र का संचालन इसी भवन में हो रहा है। वर्कशॉप परिसर में निगम की विभिन्न गतिविधियां भी होती हैं। ऐसे में भवन के आसपास मलबा जमा होना और पानी की निकासी का उचित प्रबंध न होना खतरे की आशंका बढ़ा रहा है। समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो भवन को और नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
निगम की ओर से लाखों खर्च कर बनाए गए भवन की सुध निगम प्रबंधन को समय रहते लेनी चाहिए। जिससे ये भवन धराशायी न हो सके। - भूपिंद्र जसरोटिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सेवानिवृत कल्याण मंच
--
परेल वर्कशॉप और प्रशिक्षण केंद्र के परिसर और इर्द-गर्द मलबे के ढेर लगे हुए हैं, जिसे अभी तक यहां से हटाया नहीं जा सका है। यह निगम की लापरवाही को दर्शाता है। - दीवान चंद ठाकुर, अध्यक्ष, सेवानिवृत कल्याण मंच चंबा
--
भवन की दूसरी मंजिल की खिड़कियों और भवन को भी इस मलबे और पत्थरों से नुकसान पहुंच सकता है।समय रहते प्रबंधन को इस भवन की सुध लेनी चाहिए। - रविंद्र कुमार, महासविच, सेवानिवृत कल्याण मंच चंबा
--
भवन की सुरक्षा को लेकर जल्द कदम उठाने चाहिए। मलबा हटा कर सुरक्षा दीवार बनाने और पानी की निकासी को दुरुस्त करना चाहिए। - आनंद कुमार, उपाध्यक्ष, सेवानिवृत कल्याण मंच चंबा

---
35 लाख रुपये का प्रस्ताव भेजा
एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह ने बताया कि आपदा से हुए नुकसान के बाद करीब 35 लाख रुपये का प्रस्ताव स्वीकृति के लिए भेजा गया है। चालक प्रशिक्षण केंद्र के मैदान में आया मलबा जेसीबी से हटाया गया है, जिसके बाद केंद्र का संचालन हो रहा है। भवन के आसपास कई जगहों पर अभी भी मलबा जमा है। प्रस्ताव को लेकर निगम अधिकारियों से दोबारा चर्चा की जाएगी।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed