फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Shurpanakha came on a bike to get her nose cut in Kyani

Chamba News: कियाणी में नाक कटवाने बाइक पर आई शूर्पणखा

Fri, 16 Oct 2026 10:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 16 Oct 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
Shurpanakha came on a bike to get her nose cut in Kyani
चंबा के कियाणी में बाइक पर सवार होकर मंच की और आती शूर्पणखा।संवाद
रामलीला में दिखा नया रंग, नाक काटने के प्रसंग के मंचन पर टिकीं दर्शकों की निगाहें
विज्ञापन

अनूठी प्रस्तुति ने बटोरी चर्चा, पारंपरिक प्रसंग में आधुनिक अंदाज का तड़का
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। रामलीला के मंच पर शूर्पणखा की बाइक पर सवार होकर एंट्री ने कियाणी में दर्शकों को चौंका दिया। रावण की बहन का यह अंदाज पारंपरिक मंचन से हटकर रहा और देखते ही देखते आकर्षण का केंद्र बन गया। इसके बाद पंचवटी में शूर्पणखा की नाक काटने के प्रसंग ने मंचन में रोमांच भर दिया।
रामलीला में दिखाया गया कि वनवास के दौरान भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण पंचवटी में रह रहे थे। इसी बीच शूर्पणखा वहां पहुंचती है। श्रीराम को देखकर वह उनसे विवाह करने की इच्छा जताती है। श्रीराम के मना करने पर वह लक्ष्मण के पास जाती है, लेकिन वहां भी उसे निराशा हाथ लगती है।
विज्ञापन

घटनाक्रम उस समय नया मोड़ लेता है, जब शूर्पणखा माता सीता पर आक्रमण करने का प्रयास करती है। लक्ष्मण उसकी नाक काट देते हैं। कलाकारों ने संवादों और अभिनय के माध्यम से इस प्रसंग को जीवंत किया। बाइक पर शूर्पणखा की अनूठी एंट्री और उसके बाद हुए घटनाक्रम ने दर्शकों की उत्सुकता बनाए रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कियाणी में रामलीला धार्मिक आस्था के साथ सांस्कृतिक विरासत को संजोने का माध्यम बनी हुई है। स्थानीय कलाकार रामायण के प्रसंगों का मंचन कर लोगों को भगवान श्रीराम के जीवन और आदर्शों से जोड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed