{"_id":"65087fdf4eb1fdd64e079c7b","slug":"chamba-news-saaho-s-hina-becomes-nursing-officer-will-serve-in-aiims-jammu-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: साहो की हिना बनीं नर्सिंग ऑफिसर, एम्स जम्मू में देंगी सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: साहो की हिना बनीं नर्सिंग ऑफिसर, एम्स जम्मू में देंगी सेवाएं
Mon, 18 Sep 2023 10:21 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, साहो (चंबा)
संवाद न्यूज एजेंसी, साहो (चंबा)
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 18 Sep 2023 10:21 PM IST
सार
ग्रामीण परिवेश में पली बढ़ी हिना वर्तमान में बतौर सीएचओ हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर कीड़ी में सेवाएं दे रही हैं। अपनी नौकरी के साथ-साथ पढ़ाई भी जारी रखी जिसके बाद अब नर्सिंग ऑफिसर बनी हैं।
विज्ञापन
साहो की हिना बनीं नर्सिंग ऑफिसर
- फोटो : संवाद
विस्तार
एम्स जम्मू में साहो की रजिंडू पंचायत की हिना का चयन हुआ है। नर्सिंग ऑफिसर बनकर होनहार बेटी ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। ग्रामीण परिवेश में पली बढ़ी हिना वर्तमान में बतौर सीएचओ हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर कीड़ी में सेवाएं दे रही हैं।
विज्ञापन
अपनी नौकरी के साथ-साथ पढ़ाई भी जारी रखी जिसके बाद अब नर्सिंग ऑफिसर बनी हैं। हिना ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। हिना ने बताया कि उनके पिता भक्तराम दुकानदार हैं, जबकि माता सुमन ठाकुर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं।
विज्ञापन
उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा प्राथमिक पाठशाला रजिंडू से प्राप्त की। दसवीं तक की पढ़ाई राजकीय उच्च विद्यालय साहाे से और जमा दो की पढ़ाई आदर्श कन्या राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने बीएससी नर्सिंग शकुंतला मेमोरियल नर्सिंग कॉलेज सरोल से की। इसके बाद उनका चयन बतौर सीएचओ हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर कीडी में अब उनका चयन जम्मू एम्स में बतौर नर्सिंग ऑफिसर के पद पर हुआ है।
विज्ञापन