फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   chamba inccident

जब अफसर ने रिश्तेदारी निभाने को किया ऐसा काम!

Mon, 17 Nov 2014 09:16 AM IST
Updated Mon, 17 Nov 2014 09:16 AM IST
विज्ञापन
chamba inccident

चंबा पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार की आधी रात परिवहन निगम की एक बस को यह कह कर बीच रास्ते में रुकवा दिया कि किसी आपराधिक मामले में शामिल एक व्यक्ति को पकड़ने का अभियान चलाया है।

विज्ञापन


सारी हकीकत सामने आने तक ऊपरी तौर पर यही लग रहा था, लेकिन असली हकीकत उस समय सामने आई जब पीछे से आ रही एक बस से व्यक्ति को उतार कर रोकी गई बस में बैठा दिया गया।
विज्ञापन


बाद में उसे ले जाने के लिए बाकायदा आधी रात को पुलिस का वाहन आया, जिस पर बस में बैठी सवारियों को एहसास हुआ कि यह व्यक्ति कोई आपराधिक मामले में संलिप्त नहीं है बल्कि वह पुलिस अधिकारी का परिचित है और उसे लिफ्ट दिलाने के यह सारा पैंतरा बिछाया गया था। इसके चलते यात्रियों से भरी पूरी बस में बैठे लोगों ने अपने आप को ठगा हुआ महसूस किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपराधी के भागने के नाम पर आधा घंटा रोकी बस

chamba inccident

बताया जा रहा है कि कांगड़ा से भरमौर के लिए चलने वाली रात्रि बस सेवा कांगड़ा से वाया नूरपुर होती हुई जब लाहडु स्थित पुलिस बैरियर पर पहुंची तो वहां पर तैनात एक पुलिस कर्मी ने बस के चालक को रुकने का इशारा किया।

इसके बाद पुलिस कर्मी ने बस में बैठे हुए लोगों को झांसे में लेते हुए कहा कि एक व्यक्ति धर्मशाला से किसी आपराधिक मामले को अंजाम देकर चंबा की ओर भागा है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

उधर जब कुछ समय के अंतराल से चल रही फटाहर से न्याग्रां रात्रि बस से बैरियर पर पहुंची तो वहां से पुलिस कर्मियों ने बाइज्जत उक्त व्यक्ति को उतार कांगड़ा भरमौर बस में बैठा कर परिचालक को उसे आगे के स्टेशन पर उतारने को कहा।

जहां बाकायदा एक पुलिस वाहन उक्त व्यक्ति को ले जाने के लिए बस के आने की प्रतीक्षा कर रहा था। लोगों का कहना था कि अगर उक्त व्यक्ति पुलिस अधिकारी का परिचित था तो उसे निजी वाहन से अपने पास बुला लेना चाहिए था।
   
पुलिस अधीक्षक डीके चौधरी से बात की गई तो उन्होंने इस मामले से अनभिज्ञता जताते हुए कहा कि अगर उन्हें शिकायत मिलती है तो इस संदर्भ में शीघ्र आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed