मेले में कुश्ती लड़ने निकले थे पहलवान भाई, दोनों को मिली मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के चंबा जिले के मंगलेरा में हुए ऑल्टो कार हादसे में दो सगे भाईयों की मौत हो गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें चंबा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस के अनुसार मारे गए दो युवक व जिंदा बचे दोनों युवकों को पहलवानी का शौक था।
जिस रात को यह हादसा हुआ उस समय जुम्मे का चांद फलक पर था और अगले दिन ईद का त्योहार। लेकिन यह सब कुछ उस समय मातम में बदल गया जब कार सवारों के घरों में हादसे की खबर पहुंची। हादसे में आतीश खान और आशक अली की मौत हो गई।
दोनों सगे भाई थे। इस हादसे में जिंदा बचे दो युवकों में से सलीम मुहम्मद और हमीद ने बताया कि यह सब कुछ पलक झपकते ही हो गया। जब उन्हें होश आया तो वह गहरी खाई में लहूलुहान अवस्था में पड़े हुए थे।
मेले में कुश्ती लड़ने की जिद्द कर रहे थे दोनों भाई
घायल ने बताया कि हादसे वाले दिन से ही आतीश और आशक अली भलोगी में आयोजित होने वाले छिंज मेले में कुश्ती लड़ने की जिद कर रहे थे। जिसमें वह भी उनके साथ हो लिए। लेकिन उन्हें क्या पता था कि उनकी यह जिद उन्हें हादसे के मुंह तक खींच लाएगी।
हादसे में आशक और आतीश की जान चली गई। हादसे के बाद परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। यह हादसा बुधवार रात करीब नौ बजे हुआ और हादसे में घायल दोनों युवकों अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया था।
आतीश खान पुत्र प्यार मोहम्मद निवासी गांव कुरमुड ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। वहीं, आशक अली की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।