फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Chamba Accident: Car fall into gorge in chamba five killed other missing

Chamba Accident: पहाड़ी से गिरा पत्थर चालक को लगने से खड्ड में गिरी गाड़ी, 6 पुलिस कर्मियों समेत 7 की मौत

Fri, 11 Aug 2023 07:26 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 11 Aug 2023 07:26 PM IST
सार

पुलिस के अनुसार सूमो में सवार होकर एसआई की अगुवाई में नौ पुलिस जवानों समेत वाहन चालक और एक अन्य व्यक्ति बैरागढ़ चौकी से ब्रूइला के लिए पेट्रोलिंग पर निकले थे।

विज्ञापन
Chamba Accident: Car fall into gorge in chamba five killed other missing
बैरा खड्ड में गिरी बोलेरो गाड़ी। - फोटो : संवाद

विस्तार

चंबा जिले के चुराह उपमंडल के तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर तरवाई पुल के समीप पहाड़ी से गिरा पत्थर चालक को लगने से अनियंत्रित हुई टाटा सूमो गाड़ी बैरा खड्ड में जा गिरी। इसमें हिमाचल प्रदेश पुलिस बटालियन के छह पुलिस जवानों और चालक की मौत हो गई।

विज्ञापन


चार घायल हो गए, जिनमें से तीन का मेडिकल कॉलेज चंबा में उपचार चल रहा है। मृतकों में पांच पुलिस कर्मचारी कांगड़ा, एक चंबा का रहने वाला था। चालक भी चंबा का रहने वाला था। सिविल अस्पताल तीसा में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त चंबा अपूर्व देवगन ने एसडीएम चुराह की अध्यक्षता में जांच कमेटी का गठन किया है, जिससे सात दिन में रिपोर्ट मांगी गई है। पुलिस के अनुसार सूमो में सवार होकर एसआई की अगुवाई में नौ पुलिस जवानों समेत वाहन चालक और एक अन्य व्यक्ति बैरागढ़ चौकी से ब्रूइला के लिए पेट्रोलिंग पर निकले थे। शुक्रवार सुबह करीब 10:00 बजे तरवाई पुल के पास यह हादसा हो गया। वाहन खड्ड में गिरते समय पुलिस जवानों समेत दस लोग गाड़ी से छिटक कर पत्थरों पर जा गिरे।

गाड़ी गिरता देख स्थानीय लोग मदद को खड्ड में उतरे। उन्होंने चुराह प्रशासन और पुलिस को भी इसकी सूचना दी। शवों और घायलों को निकाला गया। एक शव बह जाने से टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे निकाल कर किनारे पर पहुंचाया। चार घायलों को सिविल अस्पताल तीसा पहुंचाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद तीन को चंबा रेफर किया गया।

उपायुक्त अपूर्व देवगन और पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव भी मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हादसे पर शोक जताया है।

खराब मार्ग खोल दिया, पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन पर हो एफआईआर

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं चुराह से विधायक हंसराज ने कहा कि हादसे में पूरी तरह से सरकार एवं पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन की लापरवाही सामने आई है। एक्सईएन जोगिंदर शर्मा पर तुरंत एफआईआर होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमने सरकार से गुहार लगाकर भूस्खलन से प्रभावित इस मार्ग को बंद करवाया था, पर सरकार ने इसे फिर खोल दिया था। पहाड़ लगातार गिर रहा था, लेकिन सरकार ने कोई एक्शन नहीं लिया। हादसे को लेकर एक उच्च स्तरीय जांच समिति भी गठित की जाए।

मृतकों की पहचान

1. सब इंस्पेक्टर राकेश गोरा पुत्र जयचंद निवासी नूरपुर, कांगड़ा
2. हेड कांस्टेबल प्रवीण टंडन पुत्र तिलक राज निवासी बाथड़ी, डलहौजी, चंबा
3. कांस्टेबल कमलजीत पुत्र अर्जन सिंह निवासी खब्बल, जवाली, कांगड़ा
4. कांस्टेबल सचिन पुत्र मोहिंद्र सिंह राणा निवासी सूरजपुर, देहरा, कांगड़ा
5. कांस्टेबल अभिषेक पुत्र मदन लाल निवासी खैरियां, जवाली, कांगड़ा
6. कांस्टेबल लक्ष्य कुमार पुत्र पवन मोंगरा निवासी इच्छी, कांगड़ा
7. चालक चंदू राम पुत्र जय दयाल निवासी मंगली, चुराह, चंबा

घायलों की पहचान

1 कांस्टेबल सचिन पुत्र परस राम निवासी पालमपुर, कांगड़ा
2 हेड कांस्टेबल राजेंद्र कुमार पुत्र चमन सिंह निवासी चंबा
3 कांस्टेबल अक्षय चौधरी पुत्र राजेश कुमार निवासी बैजनाथ, कांगड़ा
4 पंकज कुमार पुत्र जन्म सिंह निवासी मंगली, चुराह, चंबा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed