फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   chakka jam by college students in dharamshala

छात्रा की मौत पर धर्मशाला में चक्का जाम, थाने के बाहर धरना-प्रदर्शन

Sat, 29 Sep 2018 09:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 29 Sep 2018 09:20 AM IST
विज्ञापन
chakka jam by college students in dharamshala

बाइक की टक्कर से शुक्रवार को एक छात्रा की मौत पर गुस्साए सेंट्रल यूनिवर्सिटी के छात्रों ने धर्मशाला में चक्का जाम कर दिया। पुलिस थाना धर्मशाला के बाहर धरने पर बैठे छात्रों ने सड़क दुर्घटना को अंजाम देकर भागे व्यक्ति की पहचान न होने पर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। साथ ही पुलिस को अल्टीमेटम दिया कि अगर फरार व्यक्ति को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार न किया गया तो छात्र शनिवार को पूरा दिन चक्का जाम करेंगे।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह केंद्रीय विश्वविद्यालय और धर्मशाला कॉलेज के छात्र सदर पुलिस थाना धर्मशाला में इकट्ठा होना शुरू हो गए। कुछ ही देर में छात्रों की भीड़ बढ़ गई और उन्होंने पुलिस थाना के बाहर चक्का जाम कर दिया। चक्का जाम पर बैठे छात्रों को पहले थाना प्रभारी ने शांत करने का प्रयास किया, लेकिन छात्र एसएसपी कांगड़ा को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे।
विज्ञापन


वहीं, एसएसपी कांगड़ा भी अपने आवास से पैदल ही पुलिस थाना के बाहर चक्का जाम कर रहे छात्रों के समक्ष पहुंचे और उन्हें चक्का जाम खोलने की बात कही।  काफी देर तक बातचीत के बाद छात्रों ने उनके समक्ष नाका पुलिस थाना के बाहर न लगाने, थाना के बाहर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों को ठीक करवाने और 24 घंटे के भीतर फरार बाइक सवार को पकड़ने की मांग की। वहीं, एसएसपी के आश्वासनों के बाद ही छात्रों ने यातायात को बहाल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह था मामला

chakka jam by college students in dharamshala

पुलिस थाना धर्मशाला के सामने वीरवार देर रात एक अज्ञात बाइक चालक ने सीयू की एक छात्रा को टक्कर मार दी थी। घायल युवती के क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला पहुंचाया गया, लेकिन उसने वहां पर दम तोड़ दिया। छात्रा की पहचान अंकिता (22) निवासी बिलासपुर के रूप में हुई थी। छात्रा अभी दो माह पहले ही सेंट्रल यूनिवर्सिटी में एमटीए की पढ़ाई करने आई थी। वीरवार को वह अपने साथियों के साथ घूम रही थी कि पुलिस थाना के बाहर एक अज्ञात बाइक ने उसे टक्कर मार दी थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी। 

श्यामनगर और सर्किट हाउस से भेजी गाड़ियां 
सेंट्रल यूनिवर्सिटी के छात्रों के चक्का जाम के कारण धर्मशाला से कांगड़ा और पालमपुर की तरफ जाने वाली गाड़ियों के लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था करनी पड़ी। इस दौरान कांगड़ा जाने वाली बसों को सर्किट हाउस और पालमपुर जाने वाली बसों को श्यामनगर सड़क मार्ग से भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed