फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Chairman of the Administrative Tribunal in Himachal has VK Sharma.

हिमाचल में वीके शर्मा होंगे प्रशासनिक ट्रिब्यूनल चेयरमैन

Sun, 18 Jan 2015 04:11 PM IST
Updated Sun, 18 Jan 2015 04:11 PM IST
विज्ञापन
Chairman of the Administrative Tribunal in Himachal has VK Sharma.

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रदेश में प्रशासनिक ट्रिब्यूनल के गठन को मंजूरी दे दी है। हमीरपुर में पत्रकारों के बातचीत में उन्होंने कहा कि ट्रिब्यूनल का मुख्यालय शिमला में होगा, जबकि धर्मशाला में इसकी सर्किट बेंच खोली जाएगी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अपनी एक और चुनावी घोषणा पूरी कर दी है। वहीं, हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक ट्रिब्यूनल के चेयरमैन हाईकोर्ट के रिटायर न्यायाधीश वीके शर्मा होंगे।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार के प्रस्ताव पर केंद्र ने इसकी मंजूरी देने के बाद अधिसूचना जारी कर दी गई है। संभावना जताई जा रही है कि 26 जनवरी के बाद वीके शर्मा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2008 में तत्कालीन भाजपा सरकार ने प्रशासनिक ट्रिब्यूनल को भंग कर दिया था। इसके बाद कर्मचारियों के ज्यादातर मसले हाईकोर्ट जा रहे थे। प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद प्रशासनिक ट्रिब्यूनल के गठन का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया था।

ढाई लाख कर्मियों को होगा लाभ

Chairman of the Administrative Tribunal in Himachal has VK Sharma.

यूपीए सरकार की ओर से ही इसकी सैद्धांतिक सहमति दे दी गई थी, लेकिन अधिसूचना जारी नहीं हो सकी। चार दिन पहले ही हिमाचल में प्रशासनिक ट्रिब्यूनल के गठन को केंद्र ने मंजूरी दे दी। साथ ही हाईकोर्ट के रिटायर न्यायाधीश वीके शर्मा को ट्रिब्यूनल का चेयरमैन बनाने के लिए भी अपनी स्वीकृति प्रदान की।

प्रधान सचिव, कार्मिक, हिमाचल एसकेबीएस नेगी ने बताया कि  केंद्र सरकार ने हाईकोर्ट के रिटायर न्यायाधीश वीके शर्मा को हिमाचल प्रशासनिक ट्रिब्यूनल के चेयरमैन बनाने की मंजूरी दे दी है। 26 जनवरी के बाद कभी भी वह पद एवं गोपनीयता की शपथ ले सकते हैं। केंद्र ने ट्रिब्यूनल के गठन की भी मंजूरी दे दी है।

हिमाचल प्रदेश में ढाई लाख से अधिक कर्मचारी हैं, जो अपने मामलों को लेकर प्रशासनिक ट्रिब्यूनल में जा सकते है। सरकार के इस कदम से कर्मियों के मामले तेजी से निपटाए जा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed