फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   chairman in board and corporations in himachal pradesh

लटक सकती है बोर्डों-निगमों में अध्यक्ष-उपाध्यक्षों की ताजपोशी

Mon, 03 Sep 2018 10:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 03 Sep 2018 10:24 AM IST
विज्ञापन
chairman in board and corporations in himachal pradesh

हिमाचल प्रदेश में बोर्डों और निगमों में अध्यक्षों-उपाध्यक्षों की ताजपोशी का मामला और आगे लटक सकता है। लोकसभा चुनाव को सामने देखते हुए राज्य सरकार असंतुष्ट भाजपा नेताओं को और नाराज नहीं करना चाह रही है। कुछ ताजपोशियों को करने के बाद ज्यादातर पदों को खाली छोड़ा जा सकता है।

विज्ञापन


लंबे समय से पदाधिकारी सरकारी ओहदों पर ताजपोशी की बाट जोह रहे हैं। पिछले महीने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का दौरा तय किया गया तो यह माना जाने लगा कि उनके हिमाचल आगमन के बाद सीएम ये ताजपोशियां कर सकते हैं।
विज्ञापन


प्रदेश में मानसून से भारी नुकसान के बीच अमित शाह का दौरा रद्द हो गया था। पिछले दिनों पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का देहांत हुआ तो अब यह दौरा जल्दी तय हो पाना मुश्किल माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

chairman in board and corporations in himachal pradesh
हिमाचल प्रदेश सरकार

सूत्रों की मानें तो सीएम के करीबियों में अब तक ताजपोशी से वंचित नेताओं के नामों पर खूब चर्चा चल रही है। इनमें पूर्व मंत्रियों, पूर्व विधायकों और अन्य तमाम नेताओं के नामों पर विचार चल रहा है। कई नेता इसके लिए लगातार दबाव भी बना रहे हैं।

मगर इस बीच इस बात पर भी गौर किया जा रहा है कि ताजपोशियों के लिए एक अनार सौ बीमार की स्थिति बनी हुई है। कहीं ऐसा न हो कि करीब तीन दर्जन बोर्डों-निगमों में तमाम ताजपोशियों के बाद भी भाजपा के कई नेता असंतुष्ट ही रहें।

इसका गलत असर आगे लोकसभा चुनाव पर भी पड़ सकता है। ऐसे में यह भी संभव है कि दर्जन भर नेताओं की तैनाती बाकी पदों को खाली ही छोड़ दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed