फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   centre govt is fully corrupted

भ्रष्टाचार में डूबी है केंद्र सरकार: कश्यप

Wed, 26 Mar 2014 06:25 PM IST
बयूरो/ अमर उजाला, शिमला
बयूरो/ अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 26 Mar 2014 06:25 PM IST
विज्ञापन
centre govt is fully corrupted

केंद्र की कांग्रेस सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। लोकसभा चुनाव में जनता भ्रष्ट सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकेगी।

विज्ञापन


कांग्रेस ने विदेशी सेब को बढ़ावा देकर हिमाचली सेब पर भी संकट पैदा कर दिया है। यह बात सांसद वीरेंद्र कश्यप ने कोटखाई में जनसभा के दौरान कही। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर कोटखाई में रोष रैली भी निकाली।

कश्यप ने कहा कि केंद्र सरकार का दृष्टिकोण हिमाचल के प्रति अच्छा नहीं रहा है। यूपीए सरकार में हिमाचल से दो-दो मंत्री रहे, लेकिन हिमाचल के बागवानों के हितों की आवाज नहीं उठाई।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने भी हिमाचली बागवानों के हितों को दरकिनार किया है। लोकसभा में उन्होंने हिमाचली सेब को विदेशी सेब से बचाने का मुद्दे कई बार उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कश्यप ने बताया कि जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में पूर्व बागवानी मंत्री नरेंद्र बरागटा के कार्यकाल में करोड़ोें रुपये विकास कार्यों पर खर्च किए गए।

सत्ता परिवर्तन के बाद विकास कार्यों पर अल्प विराम लग गया है।

जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व बागवानी मंत्री और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र बरागटा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जाकर चुनाव प्रचार करेंगे।


उन्होंने बताया कि जुब्बल नावर कोटखाई के लोग कई समस्याओं से जूझ रहे हैं।

इसके लिए कोई भी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। इस मौके पर शिमला संसदीय क्षेत्र के संगठन मंत्री संजीव कटवाल सहित भाजपा मंडल, महिला मोर्चा सहित युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed